Best Translator App: ये हैं सबसे कमाल के एआई बेस्ड ट्रांसलेटर एप, किसी भी भाषा को चुटकी में कर देंगे ट्रांसलेट
यदि आप भी अन्य भाषाओं से अपनी भाषा में ट्रांसलेट करना चाहते हैं या कुछ कागजात का अनुवाद करना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है।

विस्तार
हम अपने स्मार्टफोन का उपयोग जीपीएस, कैमरा और कम्यूनिकेशन के लिए करते हैं। विदेश यात्रा करते समय, आप अपने स्मार्टफोन का उपयोग संकेतों, स्थानीय लोगों को समझने और खुद के बारे में बताने के लिए कर सकते हैं। विदेश में यात्रा के दौरान ट्रांसलेशन की काफी जरूरत भी होती है, जो अब स्मार्टफोन और एआई की मदद से आसान हो रहा है। ट्रांसलेटर एप ने इसमें काफी अहम भूमिका निभाई है और अब इन एप को एआई से लैस कर दिया गया है, जो पहले से सटीक ट्रांसलेशन करते हैं। यदि आप भी अन्य भाषाओं से अपनी भाषा में ट्रांसलेट करना चाहते हैं या कुछ कागजात का अनुवाद करना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको पांच सबसे बेस्ट एआई बेस्ड ट्रांसलेटर एप के बारे में बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं।
गूगल ट्रांसलेट सबसे लोकप्रिय ट्रांसलेटर एप में से एक है। पिछले काफी समय से हर कोई इसका इस्तेमाल कर रहा है। इस फ्री ऑनलाइन मशीन ट्रांसलेशन टूल की मदद से टेक्स्ट, डॉक्यूमेंट, वेबसाइट और फोटो तक को ट्रांसलेट किया जा सकता है। Google Translate इस्तेमाल करने के लिए भी सबसे आसान एआई ट्रांसलेटर है। इसका उपयोग करना बहुत आसान है; अपनी पसंद की भाषाएं चुनें, टेक्स्ट टाइप करें और "अनुवाद करें" पर क्लिक करें। एआई सिस्टम को देशी वक्ताओं द्वारा उपलब्ध कराए गए डाटा से ट्रेंड किया गया है और यह सौ से भी अधिक भाषाओं का सपोर्ट करता है।
5 लाख से भी ज्यादा लोग इस एप का इस्तेमाल करते हैं। ऑर्ग्यूमेंटर रियलिटी टूल की मदद से टेक्स्ट, भाषण, विजुअल और आपके तत्काल वातावरण का भी ट्रांसलेशन किया जा सकता है। हालांकि, इस एप में कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं, जिनके पैसे देने होते हैं। फ्री यूजर्स को भी फ्रेजबुक इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। बता दें कि फ्रेजबुक किसी भी यात्री के लिए एक अनिवार्य टूल है क्योंकि यह विभिन्न देशों में आपके होने वाले सभी बुनियादी प्रश्नों और रिक्वेस्ट को कलेक्ट करता है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।