Karwachauth 2025: करवाचौथ पर पत्नी को दें प्यार भरा ‘स्मार्ट गिफ्ट’, ये हैं 20 हजार तक के बेहतरीन गैजेट्स

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Wed, 08 Oct 2025 04:28 PM IST
सार

करवाचौथ नजदीक आ रहा है ऐसे में हम आपके लिए 20,000 के अंदर ऐसे स्मार्ट गैजेट्स लेकर आएं हैं जो अगर आप पत्नी को देंगे तो वो खुश हो जाएंगी। ऐसे गिफ्ट स्मार्टनेस के साथ जिंदगी को आसान बनाएंगे। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो स्मार्ट गैजेट्स?

विज्ञापन
Best smart gadgets to gift your wife in this Karva Chauth
karwa chauth - फोटो : Instagram

    विस्तार

    करवा चौथ करीब आ रहा है और ये पर्व हर साल प्यार, विश्वास और समर्पण का प्रतीक बनकर आता है। इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं, तो ऐसे में पतियों को भी फर्ज बनता है कि पत्नी को कुछ ऐसा दें कि वो खुश हो जाएं, तो क्यों न इस साल उन्हें ऐसा गिफ्ट दिया जाए जो स्टाइलिश भी हो और स्मार्ट भी? तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ गिफ्ट्स के बारे बताने वाले हैं जो आपकी पत्नी के लिए बड़े काम के हो सकते हैं।

    यहां जानिए 20,000 के बजट के अंदर कुछ ऐसे मॉडर्न स्मार्ट गैजेट्स, जो आपकी पत्नी के लिए परफेक्ट करवा चौथ गिफ्ट साबित हो सकते हैं-1. स्मार्टफोन

    विज्ञापन
    • मोटोरोला एज 50 नियो: डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी लाइफ और चार्जिंग के लिहाज से इस कीमत में बेस्ट ऑल राउंडर स्मार्टफोन साबित हो सकता है। 6.4 इंच pOLED डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल रीयर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300, 5,000 mAh बैटरी, 68 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल जाता है।
    • नथिंग फोन 2A: वे जो थोड़ा एस्थेटिक फोन की तलाश में हैं उनके लिए ये बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, डुअल 50MP रियर कैमरा, 32 MP फ्रंट कैमरा, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो चिपसेट, 5,000 mAh बैटरी और 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
    • सैमसंग गैलेक्सी M35 5G: ये फोन उनके लिए परफेक्ट रहेगा जिन्हें एक बहतरीन डिस्पले और भरोसेमंद ब्रांड चाहिए। 6.6-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP रियर कैमरा, एक्सीनोस 1380 प्रोसेसर, 6,000 mAh की बैटरी, 25 वॉट फास्ट चार्जिंग और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन मिल जाता है।
    • आईकू Z10R: हैवी फोन यूजर्स जो पॉवरफुल फोन चाहते हैं उनके लिए ये एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। 6.77-इंच क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP मेन कैमरा, 32 MP फ्रंट कैमरा, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर, 5,700 mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है।
    • वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट: लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी के साथ ब्रांड का भरोसा मिल जाता है। 6.67-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP मेन कैमरा, 16MP फ्रंट कैमरा, स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 5,500mAh बैटरी, 80W सुपरवूक चार्जिंग मिल जाती है।

    2. स्मार्ट वियरेबल्स: स्टाइल और हेल्थ दोनों का ख्याल रखे

    • फिटबिट सेंस 2: 50 मीटर तक वॉटर रेजिस्टेंस, स्कवैर एमोलेड डिस्प्ले, 6 दिन की बैटरी लाइफ, स्ट्रेस मैनेजमेंट सेंसर, हॉर्ट रेट, स्किन टेंमपेरेचर ट्रैकिंग, GPS, अलेक्सा और गूगल वॉलेट, कीमत सिर्फ ₹18,999
    • अमेजफिट जीटीएस 4: एचडी एमोलेड डिस्प्ले, 8 दिन तक की बैटरी लाइफ, 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, अलेक्सा, ब्लूटूथ कॉलिंग, हॉर्ट, पल्स रेट और स्ट्रेस मॉनिटिरिंग, स्लिम, लाइटवेट और कई कलर ऑफ्शन में उपलब्ध, कीमत सिर्फ ₹16,999
    • गारमीन वेनू Sq: स्क्वैर LCD डिस्प्ले, 6 दिन तक की बैटरी लाइफ, GPS, हॉर्ट रेट, पल्स रेट, बॉडी बैटरी एनर्जी मॉनिटरिंग, एडवांस स्लीप ट्रैकिंग, गारमीन के कोच ट्रेनिंग प्लांस के कम्पैटिबल, कीमत सिर्फ ₹15,999
    • गैबिट स्मार्ट रिंग: टाइटेनियम बॉडी, 7 दिन से ज्यादा की बैटरी लाइफ, स्लीप, स्ट्रेस, फिटनेस और न्यूट्रिशन ट्रैकर, ऑटो वर्कआउट डिटेक्शन, कीमत सिर्फ ₹13,050
    • बोट स्मार्टरिंग एक्टिव: स्मार्ट रिंग कैटेगरी में सस्ता ऑप्शन, स्टेनलेस स्टील बॉडी, 30 दिन की बैटरी लाइफ, हॉर्ट, स्लीप, पल्स और स्ट्रेस ट्रैकर, लाइटवेट और साथ में एक मैग्नेटिक केस भी मिलता है, कीमत सिर्फ ₹1,999

    3. स्मार्ट होम अप्लायंसेस: पत्नी का दिन बनाएं आसान

    • अमेजन ईको (5th जेन): म्यूजिक और पॉडकास्ट प्ले करना, रिमाइंडर सेट करने और स्मार्ट होम डिवाइसेज को कंट्रोल कर सकते हैं, टेंमरेचर सेंसर
    • गूगल नेस्ट हब: विजुअल डिस्प्ले के साथ यह मौसम, शेड्यूल और वीडियो कॉल्स सब संभालता है।
    • इंस्टेंट पॉट स्मार्ट वाई-फाई: यह एक मल्टीफंक्शनल प्रेशर कुकर है जिसे मोबाइल से कंट्रोल किया जा सकता है।
    • ब्रेविल स्मार्ट ओवन एयर फ्रायर: कम तेल में हेल्दी और क्रिस्पी खाना बनाने के लिए बेस्ट विकल्प।
    • आईलाइफ A20 प्रो: रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर जिसमें वाई-फाई, एप कंट्रोल और एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट फीचर मौजूद हैं।

    4. स्मार्ट फिटनेस और पर्सनल केयर इक्विपमेंट: फिटनेस और पर्सनल केयर में लाएं टेक्नोलॉजी का टच

    • पेलेटन बाइक: लाइव और ऑन-डिमांड फिटनेस क्लासेस के साथ घर पर जिम जैसा अनुभव।
    • टैनग्राम स्मार्ट रोप: यह जंप रोप मोबाइल एप से कनेक्ट होकर जंप्स और कैलोरी ट्रैक करती है।
    • फोरियो लूना 3: फेस क्लीनिंग डिवाइस जो स्किन को गहराई से क्लीन करता है।
    • फिलिप्स सोनी केयर डायमंड क्लीन: स्मार्ट टूथब्रश जो ब्रशिंग हैबिट्स पर रियल-टाइम फीडबैक देता है।
    • विंस्टन 4-इन-1 फेस एंड नेक मसाजर: ये मसाजर एजिंग रोकने, मुहांसे कम करने और स्किन समूद बनाने में मदद करता है।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें