हाई-स्पीड डाटा की है जरूरत, तो आपके लिए बेस्ट हैं ये खास प्रीपेड प्लान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 20 Apr 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
best prepaid plans including jio airtel and bsnl for work from home know about it
female chatting on smartphone - फोटो : social media

    लॉकडाउन के चलते अधिकतर लोग अपने घरों से काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें हाई-स्पीड इंटरनेट की जरूरत पड़ती है। तो आज हम उन घर से काम करने वाले लोगों के लिए जियो, एयरटेल और बीएसएनएल के कुछ चुनिंदा प्लान लेकर आए हैं, जिनमें उन्हें इन रिचार्ज प्लान में 1 जीबी से ज्यादा डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। तो आइए इन प्लांस पर डालते हैं एक नजर...

    जियो का 249 रुपये वाला प्लान

    यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी उपभोक्ताओं को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1,000 नॉन-जियो मिनट देंगे। इसके अलावा यूजर्स को मुफ्त में जियो के प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मिली है। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एयरटेल का 449 रुपये वाला प्लान

    यूजर्स को इस डाटा प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही उपभोक्ता किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को इस पैक में प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन भी मिली है। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।

    बीएसएनएल का 318 रुपये वाला प्लान

    उपभोक्ताओं को इस प्लान रोजाना 2 जीबी डाटा मिलेगा। लेकिन यूजर्स इस प्लान के साथ किसी भी नेटवर्क पर कॉल नहीं कर पाएंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 84 दिनों की है। फिलहाल, यह प्लान आंध्रप्रदेश और तेलंगाना सर्किल में ही उपलब्ध है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें