Budget Bikes: किफायती कीमत, 70kmpl से ज्यादा का माइलेज और जीरो मेंटेनेंस, ये बन सकती हैं आपकी पसंदीदा बाइक्स
Best Mileage Bikes in India:
भारत में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जेब पर भारी बोझ डाल दिया है, खासकर उनके लिए जो हर दिन बाइक से 50-80 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। ऐसे में महंगे ईंधन खर्च से बचने का सबसे अच्छा तरीका एक बेहतरीन माइलेज वाली बजट बाइक मानी जा रही है। इस लेख में जानिए कुछ ऐसी बाइक्स के बारे में जो बेहतरनी माइलेज के साथ आपके सफर को बेहद किफायती बना सकती हैं...

विस्तार
Top Budget Motorcycles Under 1 Lakh:
इन दिनों ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकल्स की डिमांड बढ़ रही है। पेट्रोल के दाम जिस तरह आसमान छू रहे हैं, उसने हर दिन सफर करने वाले नौकरीपेशा और आम लोगों को परेशान कर दिया है। लाखों लोग रोजाना अपनी बाइक से 50 से 80 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं, और अगर बाइक का माइलेज अच्छा न हो तो महीने का बजट बिगड़ जाता है। अगर आप भी अपनी पुरानी बाइक के कम माइलेज से तंग आ चुके हैं और नई मोटरसाइकिल खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यहां जानिए देश की प्रमुख कंपनियों की उन टॉप 10 बजट बाइक्स के बारे में, जो आपकी जेब का बोझ काफी कम कर देंगी।
Hero Splendor Plus: आज भी माइलेज और भरोसे की नंबर-1 बाइक
- भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकलों में शामिल हीरो स्प्लेंडर प्लस आज भी डेली कम्यूट करने वालों की पहली पसंद बनी हुई है। कम मेंटेनेंस, शानदार माइलेज और मजबूत इंजन इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है। यही वजह है कि शहरों से लेकर गांवों तक यह बाइक हर वर्ग के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है।
- इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 77,557 से 80,331 रुपये तक जाती है, जबकि माइलेज लगभग 70 kmpl तक का मिलता है। रोज लंबी दूरी तय करने वालों के लिए यह एक भरोसेमंद और किफायती विकल्प साबित होती है।
Hero HF Deluxe: कम बजट वालों के लिए सबसे समझदार विकल्प
- अगर आप कम कीमत में ज्यादा माइलेज वाली बाइक तलाश रहे हैं, तो Hero HF Deluxe आपके लिए शानदार विकल्प बन सकती है। यह बाइक खासतौर पर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में काफी पसंद की जाती है।
- इसकी कीमत करीब 59,477 से 70,442 के बीच है और कंपनी के अनुसार यह करीब 70 kmpl तक की माइलेज देने में सक्षम है। कम खर्च में बेहतर परफॉर्मेंस चाहने वाले ग्राहकों के लिए यह बाइक काफी वैल्यू फॉर मनी मानी जाती है।
Bajaj Platina 100: माइलेज के मामले में सबसे दमदार
- बजाज प्लेटिना 100 को भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कम्यूटर बाइक्स में गिना जाता है। यह बाइक खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतर है जो हर महीने पेट्रोल खर्च कम करना चाहते हैं।
- इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 68,711 है और माइलेज लगभग 70 kmpl तक बताया जाता है। साथ ही इसमें मिलने वाली आरामदायक सीट और सॉफ्ट सस्पेंशन लंबी दूरी की यात्रा को भी आसान बना देते हैं।
Bajaj CT 110X: खराब रास्तों की मजबूत साथी
- बजाज CT 110X उन लोगों के लिए बनाई गई है जिन्हें मजबूत, टिकाऊ और कम खर्च वाली बाइक चाहिए। खराब सड़कों और ग्रामीण इलाकों में इसकी पकड़ काफी अच्छी मानी जाती है।
- इसकी कीमत 70,700 है और माइलेज करीब 70 kmpl तक का मिलता है। मजबूत बॉडी और दमदार सस्पेंशन इसे रोजाना के कठिन इस्तेमाल के लिए बेहतर विकल्प बनाते हैं।
Bajaj Platina 110: ज्यादा फीचर्स और शानदार कम्फर्ट
- यह उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो माइलेज के साथ बेहतर फीचर्स और आरामदायक राइडिंग अनुभव चाहते हैं। इसकी कीमत लगभव 72,428 है और यह लगभग 70 kmpl तक की माइलेज देती है।
- शहर और गांव दोनों तरह की सड़कों पर यह बाइक स्मूद राइडिंग के लिए जानी जाती है।
TVS Sport: कम कीमत में शानदार माइलेज वाली बाइक
- टीवीएस स्पोर्ट बजट सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय माइलेज बाइक्स में से एक है। इसकी कम कीमत और शानदार फ्यूल एफिशिएंसी इसे युवाओं और डेली ऑफिस जाने वालों के बीच काफी लोकप्रिय बनाती है।
- इसकी एक्स-शोरूम कीमत 57,950 से 59,950 रुपये तक है और माइलेज लगभग 70 kmpl तक का बताया जाता है। कम बजट में ज्यादा बचत चाहने वालों के लिए यह बाइक बेहतरीन विकल्प मानी जाती है।