Work From Home: Airtel, Jio और BSNL के 1,000 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट ब्रॉडबैंड प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 09 Oct 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Best Broadband Plan Under Rs 1,000 From jio airtel and others
Work from home - फोटो : Pixabay

    आप में से के अधिकतर लोग इस वक्त घर से काम कर रहे होंगे। ऐसे में आप डोंगल या मोबाइल हॉट्स्पॉट के जरिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे होंगे, लेकिन यदि आप भी अपने लिए किफायती ब्रॉडबैंड प्लान की तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको 1,000 रुपये से कम कीमत वाले कुछ ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बताएंगे। इन सभी ब्रॉडबैंड प्लान में आपको हाई स्पीड डाटा मिलेगा। आइए इन ब्रॉडबैंड प्लान पर डालते हैं एक नजर...

    जियो फाइबर, Jio fiber
    जियो फाइबर, Jio fiber - फोटो : अमर उजाला

    जियो फाइबर का 399 रुपये वाला प्लान

    जियो फाइबर के 399 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान है। एयरटेल के मुकाबले इस प्लान की कीमत 100 रुपये कम है, लेकिन इसमें एयरटेल के मुकाबले 10एमबीपीएस स्लो इंटरनेट भी मिल रहा है। जियो के इस प्लान में भी अनलिमिटेड डाटा (3.3TB) और अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। जियो के इस प्लान में किसी ओटीटी का सब्सक्रिप्शन नहीं मिल रहा है।

    Airtel Xstream Fiber
    Airtel Xstream Fiber - फोटो : amarujala

    Airtel Xstream फाइबर का 499 रुपये वाला प्लान

    Airtel Xstream फाइबर के तहत 499 रुपये का नया प्लान लॉन्च हुआ है जिसे कंपनी की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। इस प्लान में एयरटेल अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड इंटरनेट दे रहा है। अनलिमिटेड इंटरनेट (3.3TB) के साथ इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिल रही है। इस प्लान में 40एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलता है। इस प्लान में 10,000+ फिल्मों के साथ 7 ओटीटी एप्स और 5 स्टूडियो का एक्सेस मिल रहा है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें