फ्रॉड अलर्ट: पार्ट टाइम जॉब के चक्कर में 61 लाख रुपये का नुकसान, आपके पास भी आए यह मैसेज तो तुरंत करें ब्लॉक
शख्स को Skscanner-job23 नाम की एक साइट पर जाने के लिए कहा गया। शुरुआत में उन्होंने 10 हजार रुपये का निवेश किया जिसके एवज में उन्हें 20 लाख रुपये का रिटर्न मिला। जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो साइट पर विड्रो का ऑप्शन लॉक था।

विस्तार
पार्ट टाइम जॉब अब भारत में एक तरह का स्कैम बन चुका है। हर दिन किसी-ना-किसी को पार्ट टाइम जॉब के नाम पर शिकार बनाया जा रहा है। ताजा मामला बंगलूरू का है जहां एक 41 वर्षीय शख्स को पार्ट टाइम जॉब स्कैम का शिकार बनाया गया है। शख्स से 61 लाख रुपये की ठगी हुई है।
इस संबंध में साइबर पुलिस में शिकायत भी की गई है। शख्स ने गूगल पर शेयर मार्केट ट्रेंड्स को लेकर कुछ दिन पहले सर्च किया था। कुछ दिन बाद उसके पास एक कॉल आया है और निवेश के लिए कहा गया। वादा किया गया कि बहुत ही कम समय में पैसे डबल हो जाएंगे।
इसके बाद शख्स को Skscanner-job23 नाम की एक साइट पर जाने के लिए कहा गया। शुरुआत में उन्होंने 10 हजार रुपये का निवेश किया जिसके एवज में उन्हें 20 लाख रुपये का रिटर्न मिला। जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो साइट पर विड्रो का ऑप्शन लॉक था। उसके बाद सुहासिनी नाम की एक महिला से शख्स की बात हुई जिसने कहा कि ऑनलॉक करने के लिए 10 लाख रुपये अलग से जमा करने होंगे।
- ये नहीं चाहिए: चोर ने लौटाया एंड्रॉयड फोन, कहा- सॉरी, मुझे लगा आईफोन है इसलिए चोरी किया
- WhatsApp में आ रहे हैं कमाल के ये दो बड़े फीचर्स
- काम की बात: फोन बेचने से पहले ये सात काम जरूर कर लें, नहीं तो एक गलती बड़ी मुश्किल साबित होगी
- WhatsApp Update: आ रहे हैं काम के ये दो बड़े फीचर, बदल जाएगा इस्तेमाल का अंदाज