Idea-Vodafone के विलय से आपको होंगे ये फायदे

आइडिया सेलुलर और वोडाफोन इंडिया ने अधिकारिक रूप से मर्जर की घोषणा कर दी है। इस विलय के बाद दोनों कंपनियां देश के सबसे बड़े टेलीकॉमप्रोवाइडर के रूप में जानी जाएंगी। इस विलय के बाद आइडिया के पास 54.9% हिस्सेदारी जबकि वोडाफोन के पास 45.1% की हिस्सेदारी रहेगी। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस विलय के बाद दोनों कंपनियों के ग्राहकों को क्या फायदे होंगे।
Idea-Vodafone के विलय के फायदे

1. बेहतर नेटवर्क-
मौजूदा नेटवर्क की बात करें तो वोडाफोन का नेटवर्क आइडिया से कई गुना बेहतर है। अब विलय के बाद दोनों कंपनियों के नेटवर्क एक ही होंगे। ऐसे में जहां-जहां आइडिया के नेटवर्क कमजोर हैं वहां वोडाफोन अपना नेटवर्क लगाएगा जिसका सीधा फायदा दोनों कंपनियों के 38 करोड़ ग्राहकों को होगा। बता दें कि इस समय आइडिया के पास 18 करोड़ और वोडाफोन के पास 20 करोड़ ग्राहक हैं।
2. देश भर में पहुंच-
इस विलय के बाद दोनों कंपनियों के ग्राहक 38 करोड़ हो जाएंगे ऐसे में कंपनी की कोशिश होगी कि देश के कोने-कोने तक उनकी पहुंच हो। इसके लिए कंपनियां अपने सर्किल और नेटवर्क का विस्तार करेंगी जिसका फायदा दोनों कंपनियों के मौजूदा और नए ग्राहकों को होगा।
3. नए और आकर्षक ऑफर-
विलय के बाद दोनों कंपनियां देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी हो गई है। कंपनी इस मौके को भुनाने के लिए नए-नए और आकर्षक ऑफर पेश करेगी।
4. जियो को टक्कर-
मर्जर के बाद कंपनी के पास सबसे ज्यादा ग्राहक हो गए हैं। ऐसे में कंपनी जियो के सामने मजबूती से खड़ी रहेगी, क्योंकि वोडाफोन-आइडिया के नेटवर्क जियो से कभी ज्यादा हैं। यह भी हो सकता है कि जियो के ग्राहकों को तोड़ने के लिए नए-नए ऑफर भी पेश किए जाएं।