BEE: मशहूर AC कंपनी ने ग्राहकों को लगाया चूना, गलत स्टार रेटिंग दिखाकर बेच दिए महंगे एसी, जानें पूरा मामला

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 22 Aug 2023 04:59 PM IST
सार

ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी की जांच में हिताची के दो एयर कंडीशनर मॉडल फेल हो गए, जिसके बाद उनकी पांच स्टार रेटिंग कैंसिल कर दी गई है।

विज्ञापन
BEE Accuses Hitachi of Expensive AC sold by showing wrong star rating
Hitachi AC - फोटो : Hitachi

    विस्तार

    ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) ने एसी बनाने वाली कंपनी हिताची पर कार्रवाई की है। कंपनी पर आरोप है कि वह गलत स्टार रेटिंग का लेबल लगाकर महंगे एसी ग्राहकों को बेच रहे हैं। BEE की जांच में हिताची विंडो रूम एयर कंडीशनर मॉडल नंबर RAW51HEDO खरा नहीं उतरा है, जिसके बाद इसकी 5 स्टार रेटिंग कैंसिल कर दी गई है। वहीं कंपनी को ग्राहकों को एसी के पैसे वापस करने के निर्देश दिए गए हैं।

    बता दें कि ज्यादा स्टार रेटिंग वाले एसी आमतौर पर बिजली की कम खपत करते हैं और इसके लिए एसी पर एनर्जी एफिशिएंसी लेबल लगाया जाता है। इन लेबल को ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी जारी करता है।

    विज्ञापन

    ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी की जांच में हिताची के दो एयर कंडीशनर मॉडल फेल हो गए, जिसके बाद उनकी पांच स्टार रेटिंग कैंसिल कर दी गई है। साथ ही कंपनी पर जुर्माना भी लगाया गया है। अब कंपनी को हर्जाने के रूप में ग्राहकों को पैसे वापस करने का निर्देश दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें