Bard Vs ChatGPT: बार्ड और चैटजीपीटी एक-दूसरे से कितने अलग, सर्च इंजन के लिए ये कितने खतरनाक?

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 08 Feb 2023 11:28 AM IST
सार

Bard Vs ChatGPT: इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि दोनों एआई चैटबॉट्स बार्ड और चैटजीपीटी कैसे एक दूसरे से अलग हैं। साथ ही सर्च इंजन और एआई चैटबॉट्स की लड़ाई को भी समझेंगे।

विज्ञापन
Bard vs ChatGPT difference between Bard and ChatGPT and Will Kill Search Engine Explained in hindi
Bard Vs ChatGPT - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल की नई एआई चैटबॉट सर्विस गूगल बार्ड (Google Bard) की घोषणा के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट्स और टेक कंपनियों के बीच वर्चस्व की होड़ शुरू हो गई है। गूगल ने अपने नए एक्सपेरिमेंटल कन्वर्सेशनल एआई सर्विस बार्ड को फिलहाल यूजर्स के फीडबैक के लिए जारी किया है। यानी कंपनी ने फिलहाल बार्ड की सार्वजनिक रिलीज नहीं की है। लेकिन अब माइक्रोसॉफ्ट और गूगल की एआई को लेकर जंग तेज हो गई है। ऐसे में बार्ड बनाम चैटजीपीटी के साथ यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या गूगल जैसे सर्च इंजन बंद हो जाएंगे। यदि आप भी इसी तरह के सवाल के जवाब जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है।इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि दोनों एआई चैटबॉट्स बार्ड और चैटजीपीटी कैसे एक दूसरे से अलग हैं। साथ ही सर्च इंजन और एआई चैटबॉट्स की लड़ाई को भी समझेंगे। चलिए जानते हैं।

    दरअसल, बार्ड एक चैटबॉट सर्विस है, जो कि ChatGPT की तरह ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित है। बार्ड को अभी लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी ने इसके काम करने के तरीके और इसके फीचर्स के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी उपलब्ध करा दी है। मौजूदा जानकारी के अनुसार, बार्ड को LaMDA टेक्नोलॉजी का उपयोग कर बनाया गया है।

    विज्ञापन

    यह LaMDA और गूगल के अपने कन्वर्सेशनल एआई चैटबॉट पर आधारित है। इसे कंपनी ने सीईओ सुंदर पिचाई ने "प्रायोगिक संवादी AI सेवा" यानी एक्सपेरिमेंटल कन्वर्सेशनल एआई सर्विस कहा है और गूगल आने वाले हफ्तों में इसे टेस्टर्स के लिए खोल दिया जाएगा और टेस्टिंग के बाद जनता के लिए बार्ड अधिक व्यापक रूप से उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ChatGPT भी एक एआई आधारित चैटबॉट है। यह पहले से मौजूद डाटा के आधार पर सवालों के जवाब देता है। चैटजीपीटी से आप किसी गहरे दार्शनिक सवालों से लेकर अपनी छोटी छोटी समस्याओं के बारे में पूछ सकते हैं। इस पर आप जो सवाल पूछते हैं।

    उसका यह लगभग सटीक उत्तर देता है। यही वजह है, जिसके चलते महज कुछ ही दिनों में चैटजीपीटी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन चुका है। और अब दो महीने के भीतर ही इसने 100 मिलियन यानी 10 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

    यह भी पढ़ें: Bard: AI बाजार को कब्जाने की होड़ शुरू, ChatGPT के जवाब में आया गूगल का ‘कवि’, ब्लेक लिमोइन से है ये कनेक्शन!

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें