PIB Fact Check: भारत-पाकिस्तान के बीच जंग का माहौल, क्या 2-3 दिन बंद रहेंगे ATM? जानिए वायरल दावे का सच

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 09 May 2025 04:49 PM IST
सार

Fake Message: भारत और पाकिस्तान के बीच जंग का माहौल है। ऐसे में प्रोपगेंडा के तहत फेक मैसेज फैलाए जा रहे हैं। एक वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत में ATM 2-3 दिन तक बंद रहेंगे। आइए आपको इस मैसेज की सच्चाई बताते हैं।

विज्ञापन
bank ATMs in India To remain closed amid war tensions between india and Pakistan pib fact checks
ATM - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    PIB Fact Check:

    भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बार्डर पर तनाव बढ़ गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली से लगभग 138 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कई फेक न्यूज भी फैलाए जाने लगे हैं। एक ऐसे ही पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि युद्ध के बीच भारत में सभी एटीएम 2-3 दिन तक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं क्या है इस वायरल दावे का सच।

    PIB ने किया फैक्ट चेक

    एक वायरल मैसेज में बताया जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के युद्ध के बीच रैनसमवेयर अटैक के खतरे के चलते भारत में सभी बैंच 2-3 दिन तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही मैसेज में यह भी कहा जा रहा है कि कोई भी ऑनलाइन ट्रांजैक्सन न करें। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्योरो (PIB) ने इस वायरल पोस्ट का फैक्ट चेक किया है। जिसके अनुसार इस दावे को गलत बताया गया है।

    विज्ञापन

    पीआईबी ने एक एक्स (X) पोस्ट में बताया कि भारत सरकार या बैंक द्वारा किसी भी बैंक या एटीएम को बंद रखने को लेकर कोई सूचना जारी नहीं की गई है। भारत में सभी ATM, पहले की तरह काम करते रहेंगे। साथ ही PIB Fact Check ने बताया है कि फेक मैसेज से दूर रहना चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फेक न्यूज का शिकार होने से बचें

    दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच अफरातफरी का माहौल बनाने के लिए प्रोपगेंडा के तहत फेक मैसेज फैलाए जा रहे हैं। हो सकता है कि आपको भी ऐसे मैसेज व्हाट्सएप या किसी और माध्यम से आ सकते हैं। आपको किसी भी जानकारी को सच मान लेने से पहले उसे वेरिफाई जरूर करना चाहिए। सही जानकारी के लिए आप सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट, बैंक की बेबसाइट या ऑफिशियल एक्स हैंडल को चेक कर सकते हैं।

    किसी भी फेक न्यूज को आगे शेयर करने से बचें। इससे आप इसके चेन को तोड़ पाएंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें