Youtube के इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बना Baby Shark

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Jan 2022 01:29 PM IST
सार

Baby Shark वीडियो को 10 बिलियन यानी 100 करोड़ व्यूज मिले हैं। इससे पहले यूट्यूब पर किसी वीडियो को इतने व्यूज नहीं मिले हैं। Baby Shark के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो Despacito है जिसे 7.7 बिलियन व्यूज मिले हैं।

विज्ञापन
Baby Shark became the Top of YouTube Charts With Record 10 Billion Views
Baby Shark - फोटो : Baby Shark/youtube

    विस्तार

    वैसे तो यूट्यब पर हर रोज लाखों वीडियोज पब्लिश होते हैं, लेकिन कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं जो इतिहास बना देते हैं। इन्हीं में से एक वीडियो है Baby Shark जिसने इतिहास बना दिया है। Baby Shark यूट्यूब के इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो है।

    Baby Shark वीडियो को 10 बिलियन यानी 100 करोड़ व्यूज मिले हैं। इससे पहले यूट्यूब पर किसी वीडियो को इतने व्यूज नहीं मिले हैं। Baby Shark के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो Despacito है जिसे 7.7 बिलियन व्यूज मिले हैं।

    विज्ञापन

    बेबी शार्क को दक्षिण कोरिया की एजुकेशनल इंटरटेनमेंट फर्म Pinkfong ने प्रोड्यूस किया है। इसमें कोरियन अमेरिकन सिंगर Segoine ने अपनी आवाज दी है। बेबी शार्क को 2016 में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। पिछले साल नवंबर में इस वीडियो को 7.04 बिलियन व्यूज मिले थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    10 बिलियन व्यूज होने के बाद Pinkfong ने बच्चों से कहा था कि वे बेबी शार्क के डांस का वीडियो शेयर करें। इस वीडियो की लोकप्रियता शुरू से ही है। 12 जनवरी 2019 को बिलबोर्ड हॉट 100 की लिस्ट में बेबी शार्क 32वें नंबर पर था।

    बेबी शार्क ने कई सेलिब्रिटी प्रशंसकों को भी आकर्षित किया है। इसमें सोफी टर्नर और जोश ग्रोबन से लेकर जेम्स कॉर्डन तक के नाम शामिल हैं। दिसंबर 2021 में बेबी शार्क पर आधारित एक NFT भी लॉन्च किया गया था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें