मोबाइल का इस्तेमाल: पूरी दुनिया में भारतीय तीसरे नंबर पर, रोज 5.4 घंटे से ज्यादा समय बिता रहे ब्राजील के लोग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 Jul 2021 10:26 AM IST
सार

इंडोनेशिया वाले रोजाना औसतन 5 घंटे 3 मिनट मोबाइल पर व्यतीत करते हैं। सर्वे की इस लिस्ट में भारत का नाम तीसरे नंबर पर है। भारतीय हर रोज औसतन 4 घंटे 9 मिनट मोबाइल इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
Average Smartphone Usage Globally report India Ranks 3rd brazil on 1st
mobile user - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    मोबाइल और इंटरनेट आज लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। हर कोई आज स्मार्टफोन और इंटरनेट की चाहत रखता है और ऐसा होना लाजिमी भी है, क्योंकि तमाम काम आजकल ऑनलाइन हो रहे हैं। मोबाइल रिचार्ज हो, पैसे ट्रांसफर करने हों, टिकट बुक करना हो या फिर गैस सिलेंडर की बुकिंग ही क्यों ना करनी हो। ये सारे काम स्मार्टफोन के जरिए आसानी से हो रहे हैं। इन सुविधाओं की वजह से लोगों के स्मार्टफोन पर समय बिताने के वक्त में भी इजाफा हुआ है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने के मामले में भारतीय पूरी दुनिया में तीसरे नंबर पर हैं।

    प्रतिदिन 5.4 घंटे के साथ ब्राजील के लोग टॉप पर

    ZDNet की एक रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल इस्तेमाल करने के मामले में ब्राजील के लोग नंबर-1 पर हैं। ब्राजील के लोग प्रतिदिन औसतन 5 घंटे 4 मिनट मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। दूसरे नंबर पर इंडोनेशिया के लोग हैं। इंडोनेशिया वाले रोजाना औसतन 5 घंटे 3 मिनट मोबाइल पर व्यतीत करते हैं। सर्वे की इस लिस्ट में भारत का नाम तीसरे नंबर पर है। भारतीय हर रोज औसतन 4 घंटे 9 मिनट मोबाइल इस्तेमाल करते हैं।

    विज्ञापन

    ZDNet की इस रिपोर्ट में दुनिया के 10 देशों को शामिल किया गया है। भारत के बाद सबसे ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने के मामले में चौथे नंबर पर साउथ कोरिया है। यहां के लोग रोज 4 घंटे 8 मिनट मोबाइल इस्तेमाल करते हैं। पांचवे नंबर पर मैक्सिको के लोग औसतन 4 घंटे 7 मिनट के साथ हैं। तुर्की के लोग हर रोज 4 घंटे 5 मिनट मोबाइल इस्तेमाल करते हैं। तुर्की का नाम छठे नंबर पर है, वहीं 4 घंटे 4 मिनट के साथ जापान 7वें, कनाडा 4 घंटे 1 मिनट के साथ 8वें स्थान, अमेरिका 3 घंटे 9 मिनट के साथ 9वें और ब्रिटेन 3 घंटे 8 मिनट के साथ 10वें स्थान पर हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें