चुटकी बजाते ही अपने आप गायब हो रहे हैं गूगल सर्च रिजल्ट्स !, देखें वीडियो

हॉलीवुड की धमाकेदार फिल्म एवेंजर्स एंड गेम भारत में रिलीज हो गई है। फिल्म की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। एवेंजर्स एंड गेम के विलेन थानोस को भी तो आप जानते ही होंगे। इस फिल्म को दीवानगी को देखते हुए गूगल ने भी एक फिल्म के प्रमोशन के लिए एक नया फीचर जोड़ा है।
गूगल सर्च में थानोस को लेकर आए नए फीचर के बाद यदि आप गूगल पर Thanos सर्च करेंगे तो आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें दाहिनी ओर थानोस का हाथ (इंफिनिटी स्टोन लगा हुआ ग्लांटलेट या एस्टर एग दिखेगा।
इस हाथ के निशान पर क्लिक करते ही थानोस सर्च करने के बाद सामने आया सर्च रिजल्ट धीरे-धीरे गायब होने लगता है। साछ ही जैसे ही पेज पर मौजूद कोई कंटेंट गायब होगा तो एक आवाज भी आएगी। वहीं जैसे ही आप दोबारा उस एस्टर एग पर क्लिक करेंगे तो सारे कंटेंट फिर से वापस आ जाएंगे।
फिल्म एनालिस्ट की माने तो एंथनी रूसो निर्दशित यह फिल्म पहले ही हफ्ते में एक बिलियन डॉलर की कमाई कर सकती है। फिल्म की प्री-सेल्स ने भी निर्माताओं की झोली पहले ही भर दी है। एडवांस बुकिंग ने ही फिल्म के हिट होने का सबूत दे दिया है। चीन में इस फिल्म को लेकर दर्शकों में सबसे ज्यादा क्रेज देखा जा रहा है। चीन में इसके 250 मिलियन डॉलर की ओपनिंग बताई जा रही है। चीन में सिर्फ छह घंटो में फिल्म के दस लाख टिकट बिक चुके हैं।