कमर्शियल वाहनों की मांग में उछाल: अप्रैल में बिक्री 6.9% बढ़ी, घरेलू बाजार में ट्रकों और बसों का भी दबदबा

Jagriti
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Fri, 01 May 2026 01:37 PM IST
सार

VEVECV Sales Report 2026:

भारतीय कमर्शियल वाहन बाजार में Eicher Motors (आयशर मोटर्स) ने एक बार फिर मजबूत बिक्री की। कंपनी की सहायक इकाई वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स ने अप्रैल 2026 में सेल्स में शानदार बढ़त दर्ज की है। खास बात यह रही कि घरेलू बाजार की मजबूत मांग ने कंपनी की ग्रोथ को नई रफ्तार दी, जबकि एक्सपोर्ट कारोबार दबाव में रहा।

April Sales 2026: Commercial Vehicle Sales Up 6.9%; Strong Domestic Demand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock

    विस्तार

    Commercial Vehicle Sales:

    कंपनी के अनुसार वॉल्वो ग्रुप और आयशर मोटर्स के संयुक्त उद्यम वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स ( VECV ) ने अप्रैल 2026 में कुल 7,318 यूनिट वाहन बेचे। पिछले साल अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा 6,846 यूनिट था। यानी कंपनी ने सालाना आधार पर 6.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। इसमें आयशर ब्रांड के 7,159 वाहन और वॉल्वो ब्रांड के 159 वाहन बेचे गए। घरेलू बाजार में आयशर ट्रक और बसों की बिक्री 8.6 प्रतिशत बढ़कर 6,797 यूनिट पहुंच गई। हालांकि, निर्यात में थोड़ी सी कमी आई है, यह 21.3 प्रतिशत घटकर 362 यूनिट ही रह गया।

    घरेलू बाजार में मजबूत प्रदर्शन

    आयशर ब्रांडेड ट्रकों और बसों की घरेलू बिक्री अप्रैल 2026 में 6,797 यूनिट रही, जो पिछले साल यानी की 2025 की 6,257 यूनिट के मुकाबले 8.6 प्रतिशत ज्यादा है। ऑटो इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बढ़ती गतिविधियां और ग्रामीण बाजारों में मांग बढ़ने से कमर्शियल वाहनों की बिक्री को लगातार मजबूती मिल रही है।

    CV Market India: निर्यात में कमजोरी

    एक ओर जहां घरेलू बाजार में कंपनी ने दमदार प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर निर्यात कारोबार में कमजोरी देखी जा रही है। इस बार आयशर ट्रक और बसों का एक्सपोर्ट 21.3 प्रतिशत घटकर 362 यूनिट रह गया, जबकि पिछले साल अप्रैल में यह 460 यूनिट था। एक्सपर्ट्स के अनुसार, वैश्विक आर्थिक दबाव और कुछ विदेशी बाजारों में मांग कमजोर रहने का असर एक्सपोर्ट पर पड़ा है।

    Eicher Trucks and Volvo Eicher:

    कंपनी ने बताया कि अप्रैल 2026 की कुल बिक्री में आयशर ब्रांड की 7,159 यूनिट और वॉल्वो ब्रांड की 159 यूनिट शामिल रहीं। इससे साफ है कि कंपनी का मुख्य ग्रोथ इंजन अभी भी आयशर ब्रांड ही बना हुआ है। ऑटो सेक्टर विश्लेषकों का मानना है कि कमर्शियल वाहन उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था की गतिविधियों का बड़ा संकेतक है।