Apple WWDC 2023: आज से शुरू हो रहा एपल का बड़ा टेक इवेंट, ऐसे देखें लाइव
WWDC 2023 में ही iPadOS 17, macOS 14, watchOS 10 और tvOS 17 की लॉन्चिंग हो सकती है। iOS 17 के साथ कंपनी कई छोटे बड़े बदलाव कर सकती है। iOS 17 के साथ iPadOS 17, macOS 14, watchOS 10 और tvOS 17 की लॉन्चिंग भी हो सकती है।

विस्तार
एपल का वर्ल्ड वाइड डेवलपर (WWDC 2023) आज यानी पांच जून से शुरू होने जा रहा है। WWDC 2023 का आयोजन हर साल होता है। वैसे तो यह एपल का एक सॉफ्टवेयर इवेंट है, लेकिन इसमें कई तरह के हार्डवेयर प्रोडक्च भी लॉन्च होते हैं। इस बार WWDC 2023 का आयोजन 5-9 जून के बीच होने जा रहा है। आइए जानते हैं इस इवेंट के बारे में विस्तार से...
Apple अपने इस WWDC 2023 का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल पर करेगा। इसके अलावा एपल की आधिकारिक साइट पर भी इसका लाइव प्रसारण होगा। आप सफारी, क्रोम और Microsoft Edge ब्राउजर पर WWDC 2023 को लाइव देख सकते हैं। एपल की साइट पर ‘Watch Now’ का बटन भी लाइव हो गया है।
भारतीय समयानुसार WWDC 2023 का लाइव प्रसारण रात के 10:30 बजे से शुरू होगा। इवेंट की शुरुआत एपल के सीईओ टीम कुक के कीनोट के साथ होगी। एपल के इस इवेंट का प्रसारण कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में बने एपल पार्क के कैम्पस से होगा।