Apple WWDC 2021 का हुआ एलान, 7 जून को होगा इवेंट, जानें क्या-क्या हो सकता है लॉन्च
watchOS 8 के साथ हेल्थ और फिटनेस को लेकर कई फीचर्स मिल सकते हैं। इसके साथ नोट एप का भी सपोर्ट मिल सकता है।

विस्तार
एपल ने इसी साल मार्च में WWDC 2021 के वर्चुअल आयोजन की पुष्टि की थी और अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर WWDC 2021 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। WWDC 2021 में एपल कीनोट की शुरुआत सात जून को रात में 10.30 बजे होगी। यह इवेंट भी पूरी तरह से वर्चुअल होगा। WWDC21 में कंपनी iPhone, iPad, Mac और Apple Watch के ऑपरेटिंग सिस्टम का नया वर्जन रिलीज कर सकती है। कीनोट कोa apple.com पर लाइव देखा जा सकेगा।
iOS 15 और iPadOS 15
वैसे को एपल ने आधिकारिक तौर पर इसके बारे में नहीं कहा है लेकिन इस इवेंट iOS 15 और iPadOS 15 की लॉन्चिंग हो सकती है। iOS 15 के में परफॉर्मेंस और स्टेबलिटी पर ध्यान दिया जा सकता है। इसके अलावा नोटिफिकेशन को लेकर भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। उदाहरण के तौर पर रात में आने वाले नोटिफिकेशन के साउंड अपने आप बंद हो सकते हैं। इसके अलावा iMessage के साथ प्राइवेसी को लेकर भी बदलाव हो सकते हैं। आईपैड के लिए नया होम स्क्रीन भी रिलीज हो सकता है। iPadOS 15 में भी प्राइवेसी को लेकर कुछ एलान हो सकते हैं।
macOS 12 और WatchOS 8
macOS को लेकर अभी तक कोई लीक रिपोर्ट सामने आई है, लेकिन हर बार की तरह की मैकओएस के नए वर्जन को लेकर उम्मीद की जा रही है। इंटरफेस को री-डिजाइन किया जा सकता है। watchOS 8 के साथ हेल्थ और फिटनेस को लेकर कई फीचर्स मिल सकते हैं। इसके साथ नोट एप का भी सपोर्ट मिल सकता है।
WWDC 2021: हार्डवेयर
आमतौर पर डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में एपल हार्डवेयर लॉन्च नहीं करता है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स कह रहे हैं कि इस इवेंट में एपल 14 इंच और 16 इंच का MacBook Pro लॉन्च कर सकता है। दोनों मैकबुक प्रो में नई डिजाइन मिल सकती है। इसके अलावा टच बार की जगह फिजिकल बटन दिए जा सकते हैं। साथ ही SD कार्ड स्लॉट के होने की भी खबर है। नए मैकबुक में एपल का इनहाउस M1X चिप मिल सकता है।
- 2021 में सबसे तेजी से उभरता हुआ ब्रांड बना POCO, पहली तिमाही में 300 फीसदी की ग्रोथ
- Clubhouse एंड्रॉयड एप की दीवानगी, चार दिन में डाउनलोडिंग एक करोड़ के पार
- OnePlus ने भारत में लॉन्च किया 40 इंच का नया स्मार्ट टीवी, कीमत 25,000 से भी कम
- PUBG India: लॉन्चिंग से पहले ही लटकी तलवार, बैन लगाने के लिए MLA ने लिखा पीएम मोदी को पत्र