3-7 जून के बीच होगा Apple का वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 15 Mar 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
Apple WWDC 2019 will kick off on June 3, we can expect updated versions of iOS
wwdc 2019

    टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Apple ने अपने वार्षिक वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) की घोषणा कर दी है। ऐप्पल का वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 3 से 7 जून 2019 के बीच होगा। कॉन्फेंस का आयोजन वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस McEnery Convention Center में होगा जो कि कैलिफोर्निया में है। बता दें कि हर साल आयोजित होने वाली यह कॉन्फ्रेंस ऐप्पल का सबसे बड़ा इवेंट होता है।

    इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए डेवलपर्स को पहले ही अप्लाई करना होगा। डेवलपर्स के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 20 मार्च 2019 है। अप्लाई करने के बाद चयन होगा और उसके बाद टिकट जारी किया जाएगा। इस इवेंट में दुनियाभर के तमाम डेवलपर्स हिस्सा लेते हैं और अपने विचार साझा करते हैं।

    विज्ञापन

    इस इवेंट में दुनियाभर के छात्र भी हिस्सा ले सकते हैं। पिछले साल ऐप्पल के वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में 41 देशों के छात्रों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान 350 छात्रों को वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस स्कॉलरशिप भी दिया गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस इवेंट में आईओएस 13 और मैक ओएस के नए वर्जन को लेकर उम्मीद की जा रही है। साथ ही इस इवेंट में watchOS 6 और tvOS 13 के भी लॉन्त होने की संभावना है। इसके अलावा इस इवेंट के बारे में अधिक जानकारी WWDC की वेबसाइट से हासिल की जा सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें