WWDC 2017: 10 प्वाइंट्स में जानें कॉन्फ्रेंस के बड़े ऐलान

वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस 2017 में सोमवार को एप्पल ने दुनिया के सामने कई सारे नए प्रोडक्ट पेश किए। इस कॉन्फ्रेंस में सबसे ज्यादा चर्चा एप्पल के नए प्रोडक्ट सिरी बेस्ड होमपॉड की रही। इसका कारण ये है कि कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होने वाला एप्पल का यह एकलौता नया प्रोडक्ट है। आइए 10 प्वाइंट्स में जानते हैं एप्पल वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस 2017 के बड़े ऐलान।
एप्पल वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस 2017 के 10 बड़े ऐलान

एप्पल ने पेश किया दुनिया का सबसे ताकतवर मैक
कॉन्फ्रेंस में एप्पल ने अब तक के सबसे पावरफुल मैक, आईमैक प्रो लॉन्च किया है जिसकी कीमत $5,000 है। इसकी सेल दिसंबर से शुरू होगी।
iOS 11 की घोषणा
एप्पल के नए ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस 11 लॉन्च हुआ। इस ओएस में आई मैसेज को पहले से बेहतर किया गया है। साथ ही एप्पल मैप्स को भी अपडेट किया गया है।
कंट्रोल सेंटर
iOS 11 में नया कंट्रोल सेंटर दिया गया है। अब नए कंट्रोल सेंटर में आपको पहले से ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे।
सिरी का अपडेट
एप्पल ने अपने वर्चुअल असिस्टेंट सिरी को अपडेट किया है। अब सिरी अलग-अलग भाषाओं में रिस्पॉन्ड करेगा।
सफारी का अपडेट
एप्पल के ब्राउजर सफारी का भी अपडेटेड वर्जन रिलीज किया गया। नए अपडेट के बाद सफारी ब्राउजर में वीडियो ऑटो प्ले नहीं होगा।
एप्पल टीवी में अमेजॉन प्राइम वीडियो
अब आप एप्पल टीवी में भी अमेजॉन प्राइम के वीडियो और शो देख सकेंगे। इस साल के अंत तक टीवी में यह फीचर आ जाएगा।
एप्पल पे
सैमसंग पे, एंड्रॉयड पे और एलजी पे की तर्ज पर एप्पल पे लॉन्च हुआ है। एप्पल पे को आई मैसेज का सपोर्ट मिलेगा ताकि दोस्तों से बातचीत के दौरान भी पैसे भेजे जा सकेंगे। ट्रांसफर हुआ फंड एप्पल पे कैश कार्ड में जमा होगा, उसके बाद उसे आप अपने या दोस्त के अकाउंट में पैसे भेज सकेंगे।
WatchOS हुआ स्मार्ट
एप्पल वाच ऑपरेटिंग सिस्टम का नया वर्जन WatchOS 4 लॉन्च हुआ जिसमें तीन नए दमदार फीचर्स दिए गए हैं। नए वर्जन में एक फ्लैश लाइट दी गई है। इसके अलावा अब आपका एप्पल जिम के इक्यूपमेंट से कनेक्ट हो सकेगा। एप्पल का कहना है कि एप्पल वाच अब आपकी दिनचर्या और फिटनेस पर नजर रखेगा। नए वर्जन में सिरी का भी सपोर्ट दिया गया है।
iMac की बढ़ी स्टोरेज
एप्पल आईमैक डेस्कटॉप कंप्यूटर में कुछ नए बदलाव किए गए हैं। नए मैक में ज्यादा स्टोरेज होगी और कई सारे पोर्ट भी दिए जाएंगे। साथ ही इसके ग्राफिक्स को भी पहले से 80 प्रतिशत बेहतर बनाया गया है।
नई साइज में लॉन्च हुआ iPad Pro
आईपैड प्रो को नई साइज में लॉन्त किया गया है। अब इसकी साइज 10.5 इंच की हो गई है। नए मॉडल 512 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में आएंगे। इसके अलावा इसमें फास्ट चिप, स्मूथ स्क्रॉलिंग और मल्टिटास्किंग एबलिटी वाले ऐप होंगे। साथ ही इसमें आईफोन 7 वाला 12 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसकी बिक्री शुरू हो गई है।
होमपॉड स्पीकर
गूगल होम और अमेजॉन इको की टक्कर में एप्पल होमपॉड हुआ लॉन्च। इसकी हाइट 7 इंच है। इसमें एप्पल का डिजिटल असिस्टेंट सिरी इनबिल्ट होगा। यह इस स्पीकर में वॉयस कमांड फीचर दिया गया है यानी आप बोलकर होमपॉड को ऑपरेट कर सकते हैं और गाना सुन सकते हैं। गाना के अलावा इस स्पीकर की मदद से आप सिरी से चैट कर सकते हैं और घर की लाइट को भी ऑन/ऑफ कर सकेंगे। होमपॉड स्पीकर की कीमत $349 यानी करीब 22,466 रुपये होगी। यह स्पीकर साल 2017 के अंत तक बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।