पति ने महिला को चाकू मारकर किया जिंदा दफन, Apple Watch की मदद से ऐसे बची जान

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 31 Oct 2022 04:19 PM IST
सार

अमेरिका के वॉशिंगटन में रहने वाली महिला का उसके पति के साथ तलाक का मामला चल रहा था। सूक के पति ने चाकू मारकर और उसके हाथ-पैर बांधकर एक सुनसान जंगल में जिंदा दफन कर दिया था।

विज्ञापन
Apple Watch saved life of woman to buried alive with emergency service 911
Apple Watch - फोटो : apple

    विस्तार

    कीमत को लेकर ट्रोल होने वाली Apple Watch अब लोगों की जान बचाने के भी काम आ रही है। कभी एपल वॉच ने जानलेवा बीमारी का पता लगाकर लोगों की जान बचाई है और अब एपल वॉच ने अपनी इमरजेंसी सर्विस से एक महिला को जिंदा दफन होने से बचा लिया है। यह रोंगटे खड़े करने वाला मामला अमेरिका का है। अमेरिका के वॉशिंगटन में एक महिला को उसके पति ने जिंदा दफना दिया था, लेकिन कलाई में पहनी Apple Watch की वजह से महिला की जान बच गई।

    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के वॉशिंगटन में रहने वाली यंग सूक नाम की एक महिला का उसके पति के साथ तलाक का मामला चल रहा था, लेकिन अपराधी कपड़े धोने और अन्य काम के लिए सूक के घर का इस्तेमाल करता था। एक दिन दोनों में पैसों और तलाक को लेकर बहस हुई। झगड़ा शांत नहीं हुआ तो सूक ने अपने पति को घर से जाने के लिए कहा, जिसके बाद उसके पति ने आपा खो दिया और सूक पर पीछे से हमला कर दिया। सूक के पति ने चाकू मारकर और उसके हाथ-पैर बांधकर एक सुनसान जंगल में जिंदा दफन कर दिया।

    विज्ञापन

    इस दौरान सूक ने कलाई में पहली एपल वॉच की इमरजेंसी सर्विस 911 पर कॉल किया और अपनी 20 साल की बेटी और अपनी दोस्त को अलर्ट भेज दिया। हालांकि, सूक को गड्ढे में दफनाने से पहले ही उसके पति ने एपल वॉच को हथौड़े से तोड़ दिया था। सूक ने होश आने पर गड्ढे को वापस खोदा और बाहर आई। इसके बाद उसने काफी दूर तक भागकर आसपास के घरों में जा कर मदद भी मांगी। तबतक इमरजेंसी सर्विस के ऑपरेटर ने पुलिस को सुचना दे दी थी। पुलिस ने तलाश कर सूक को एक अजनबी के घर ढूंढ लिया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    12 साल की बच्ची की गंभीर बीमारी का लगाया था पता

    इमानी माइल्स नाम की एक 12 वर्षीय लड़की को एपल वॉच ने हाई हार्ट रेट के बारे में नोटिफिकेशन दिया। वॉच लगातार बीप-बीप की आवाज कर रही था। बच्ची के साथ उसकी मां ने जब यह देखा तो उन्हें अजीब लगा और उन्होंने तुरंत अस्पताल जाना ही सही समझा। चेकअप के बाद इमानी को अपेंडिक्स में ट्यूमर होना बताया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, ’यह एक दुर्लभ किस्म का मामला था, क्योंकि आमतौर पर बच्चों में इस तरह का केस नहीं देखा जाता। जब डॉक्टर ने इमानी के अपेंडिक्स में ट्यूमर होने का पता लगाया तब तक यह काफी हिस्सों में फैल चुका था, लेकिन डॉक्टरों ने सर्जरी कर इसे हटा दिया। इमानी की मां ने बताया था कि अगर एपल वॉच नहीं होती तो शायद ही इमानी की बीमारी का पता लग पाता, क्योंकि बीमारी के कोई लक्षण नजर ही नहीं आ रहे थे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें