एपल वॉच ने फिर बचाई एक शख्स की जान, हृदय गति हो गई थी 40

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 27 Jul 2019 04:55 PM IST
Apple Watch again saves life of a British man by alerting of low heart rate, know details
APPLE WATCH SERIES 4

    एपल वॉच पूरी दुनिया में अपनी खासियत के लिए जानी जाती है। एपल वॉच ने एक बार फिर से शानदार परफॉर्मेस देते हुए ब्रिटेन के शख्स की जान बचा ली है। एपल वॉच ने ब्रिटिश नागरिक पॉल हट्टन को अलर्ट भेजा कि उनकी हृदय गति खतरनाक रूप से कम हो रही है। अलर्ट के बाद पॉल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई।

    Apple Watch Series 4
    Apple Watch Series 4

    टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक पॉल हट्टन एक टेक्नोलॉजी लेखक हैं और वे इंग्लैंड के एसेक्स के रहने वाले हैं। उन्हें एपल वॉच पर कम हृदय गति का लगातार अलर्ट मिल रहा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक पॉल की हृदय गति 40 बीट प्रति मिनट से भी कम हो गई थी।

    Apple Watch Series 3 cellular
    Apple Watch Series 3 cellular

    हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब एपल वॉच ने किसी की जान बचाई है। इससे पहले भी इसी साल अप्रैल में भी एक रेडिट यूजर ने दावा किया था कि एपल वॉच ने उसकी जान बचाई थी। यूजर की हृदय गति में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा था जिसके बारे में एपल वॉच उन्हें लगातार अलर्ट कर रही थी लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। बाद में बेहोशी की हालत में उन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद कहा कि उन्हें टैचीकार्डिया है, जिसके परिणामस्वरूप दिल 100 बीपीएम से अधिक तेजी से धड़क रहा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें