Virus: MacBook चलाते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर! हो सकता है इस वायरस का अटैक, जारी हुई चेतावनी

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 06 Feb 2025 06:58 PM IST
सार

इंटरनेट सर्च करते समय यूजर को "क्रोम अपडेट" करने के लिए कहा जाता है। इस अपडेट को डाउनलोड करते ही Virus सिस्टम में अपने आप इंस्टॉल हो जाता है और बैकग्राउंड में सभी संवेदनशील डेटा चुराने लगता है।

विज्ञापन
Apple Warns Chrome Users Of MacBook Of Ferret Virus Attack Know Details
MacBook Air M1 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल के MacBook यूजर्स के लिए एक अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, ये अलर्ट मैकबुक में गूगल क्रोम का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए है। SentinelLabs के शोधकर्ताओं ने Ferret नाम के एन नए मैलवेयर की पहचान की है, जो विशेष रूप से MacBook यूजर्स को निशाना बना रहा है। रिपोर्ट में इस नए मैल्वेयर को उत्तर कोरिया के साइबर हैकर्स से जोड़कर देखा जा रहा है।

    ऐसे आटैक करता है Ferret मैलवेयर

    दरअसल, Ferret मैलवेयर खुद को एक गूगल क्रोम अपडेट के रूप में पेश करता है, जिससे लोग इसे समझने में गलती कर बैठते हैं। इस वजह से यह लोगों को आसानी से चकमा दे रहा है। इसकी कोडिंग इस तरह से की गई है कि यह असली Chrome अपडेट जैसा दिखता है, जिससे यूजर्स इसे असली समझकर डाउनलोड कर लेते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह मैलवेयर अक्सर फर्जी जॉब साइट या अन्य ऑनलाइन इंटरैक्शन के जरिए सिस्टम में प्रवेश कर जाता है।

    विज्ञापन

    साइट सर्च करते समय यूजर को "क्रोम अपडेट" करने के लिए कहा जाता है। इस अपडेट को डाउनलोड करते ही Ferret सिस्टम में अपने आप इंस्टॉल हो जाता है और बैकग्राउंड में सभी संवेदनशील डेटा चुराने लगता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Apple ने दी चेतावनी

    MacBook Pro 2024
    MacBook Pro 2024 - फोटो : Apple

    Apple ने अपने यूजर्स को इस मैलवेयर की जानकारी दी है और उसने XProtect फीचर को अपडेट रखने के लिए कहा है। दावा है कि इससे Ferret के खतरे को कम किया जा सकता है। कंपनी ने आउडेटेड पड़े MacBook सिस्टम्स को अपडेट करने और लेटेस्ट एंटीवायरस यूज करने की सलाह दी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें