iOS 17: नए आईओएस से एपल यूजर्स की होगी मौज! लेकिन पुराने यूजर्स होंगे निराश
एपल अपने नए डिवाइस की लॉन्चिंग के साथ कुछ पुराने आईफोन को बंद कर देता है। दरअसल, एपल आईफोन में 5 साल के लिए लेटेस्ट iOS का अपडेट देता है। यानी 5 साल के बाद आपको आईफोन में iOS अपडेट मिलता बंद हो जाता है।

विस्तार
टेक दिग्गज एपल का वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस यानी WWDC 2023 अगले तीन दिन में शुरू होने वाला है। इस इवेंट में एपल नए आईओएस iOS 17 की घोषणा कर सकता है। एपल यूजर्स के लिए नए आईओएस में बग फिक्स के साथ कई कमाल के फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। साथ ही परफॉरमेंस में भी सुधार देखने मिल सकता है। लेकिन कई पुराने यूजर्स को iOS 17 का अपडेट नहीं मिलने से निराश होने वाली है। इस बार iPhone X के साथ कंपनी अपना आईओएस अपडेट सपोर्ट बंद कर सकता है। बता दें कि एपल iOS 17 के साथ iPadOS 17, macOS 14, watchOS 10 और tvOS 17 की लॉन्चिंग भी हो सकती है।
एपल अपने नए डिवाइस की लॉन्चिंग के साथ कुछ पुराने आईफोन को बंद कर देता है। दरअसल, एपल आईफोन में 5 साल के लिए लेटेस्ट iOS का अपडेट देता है। यानी 5 साल के बाद आपको आईफोन में iOS अपडेट मिलता बंद हो जाता है। इस साल आईफोन X उन आईफोन में से है, जो इस अपडेट से वंचित रह सकता है।
हालांकि, कंपनी ने इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बता दें कि फिलहाल एपल आईफोन 14 सीरीज सहित कुल 8 अलग-अलग आईफोन मॉडल बेच रहा है। जिसमें आईफोन एसई और आईफोन 12 भी शामिल है।
- कम कीमत में फोल्डेबल फोन खरीदने का सपना होगा पूरा! जल्द भारत में लॉन्च होने वाली है Motorola Razr 40 Series
- Puneet Chandok: अमेजन के शीर्ष अधिकारी पुनीत चंडोक ने दिया इस्तीफा, चार साल से संभाल रहे थे जिम्मेदारी
- Vi दे रहा गजब ऑफर, सिर्फ 17 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा का फायदा, ऐसे करना होगा एक्टिवेट
- ChatGPT: इन देशों में बैन है चैट जीपीटी, जानें कारण