WWDC 2020: एपल ने अपनी स्मार्टवॉच के लिए पेश किया नया watchOS 7 ऑपरेटिंग सिस्टम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 23 Jun 2020 01:31 PM IST
सार
विज्ञापन
apple unveiled watchos 7 operating system in wwdc 2020 know about in detail
watchOS 7 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    टेक कंपनी एपल (Apple) ने वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में iOS 14 के अलावा watchOS 7 ऑपरेटिंग सिस्टम को पेश किया है। स्मार्टवॉच यूजर्स को एपल वॉच ओएस 7 ऑपरेटिंग सिस्टम में हेल्थ से जुड़े नए फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इस लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम में वॉच फेस मैनेजमेंट, वर्कआउट और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। वहीं, कंपनी का कहना है कि एपल वॉच ओएस 7 से यूजर्स का अनुभव बेहतर हो जाएगा।

    एपल ने वॉच ओएस 7 ऑपरेटिंग सिस्टम में कई सारे फीचर्स दिए हैं, जो यूजर्स के बहुत काम आएंगे। यूजर्स एक एप के जरिए कई सारे काम कर सकेंगे। इसके साथ ही यूजर्स वॉच फेस को अलग-अलग साइट या फिर मैसेज की सहायता से डाउनलोड कर पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को इस लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम में स्लीप ट्रैकिंग फीचर मिलेगा, जो यूजर्स को नींद से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देगा।

    विज्ञापन

    आपको बता दें कि कंपनी ने इस वर्जन में डांस और कोर ट्रेनिंग जैसे वर्कआउट फीचर जोड़े हैं, जिनके जरिए यूजर्स अपने-आप को फिट रख सकेंगे। इसके अलावा बेहतर साउंड के लिए नॉइस लेवल को भी अपडेट किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें