Apple के किसी भी डिवाइस के साथ अब भारत में नहीं मिलेगी छूट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 15 Jun 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
Apple To stop Discounts on iPhones and Other Product in India
iphone

    अगर आप भी आईफोन या आईपैड खरीदने के लिए किसी सेल या ऑफर का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपको निराश कर सकती है, क्योंकि भारत में अब एप्पल के किसी भी डिवाइस पर कोई ऑफर या छूट नहीं मिलने वाला है। कंपनी भारत में अपनी बिक्री नियमों में बदलाव की तैयारी कर रही है।

    एप्पल इंडिया के नए हेड माइकल कोलंब कंपनी के प्रोडक्ट्स के लिए नई बिक्री रणनीति बना रहे हैं जिसके बाद भारत में एप्पल की डिवाइस को एक ऑर्गनाइज्ड डिस्ट्रीब्यूशन के तहत बेचा जाएगा। दूसरे शब्दों में कहें तो ग्राहकों को अब एप्पल के प्रोडक्ट्स पर छूट बहुत ही कम मिलेगा या फिर मिलेेगी ही नहीं।

    विज्ञापन

    नई रणनीति के तहत कंपनी कीमतों पर नियंत्रण के लिए खुद ही रिटेलर्स से संपर्क करेगी और अपने प्रोडक्ट्स बेचेगी। इसका संचालन मुंबई के पास भिवंडी में बने एप्पल के नए डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर से होगा। दरअसल ऑफलाइन स्टोर से आईफोन की बिक्री नहीं होने के बाद कंपनी यह फैसला लेने जा रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एक रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी के जरिए चलाए जा रहे एप्पल स्टोर्स पर मार्जिन 4-5 पर्सेंट से बढ़ाकर 5-7 पर्सेंट कर दिया गया है। इसके अलावा खबर है कि 2020-21 तक देश में एप्पल के कई स्टोर्स खुलेंगे। बता दें कि भारत में आधे से ज्यादा आईफोन ऑनलाइन ही बिकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें