iOS 18: iOS 17 वालों निराश ना हों, नए ओएस के आने के बाद भी आपको मिलता रहेगा सिक्योरिटी पैच
यदि आपके पास भी पुराना आईफोन है जिसमें iOS 17 है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। एपल ने कहा है कि iOS 18 के रिलीज होने के बाद भी iOS 17 यूजर्स को सिक्योरिटी पैच मिलता रहेगा।

विस्तार
Apple ने हाल ही में iOS 18 के रोलआउट की घोषणा की है। 16 सितंबर से iOS 18 का अपडेट जारी किया जाएगा। इसकी घोषणा एपल ने हाल ही में अपने इट्स ग्लोटाइम इवेंट में की जिसमें आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च किया गया। iOS 18 के अपडेट को लेकर iOS 17 वाले परेशान हैं। उन्हें लग रहा है कि अब हमें अपडेट नहीं मिलेगा।
यदि आपके पास भी पुराना आईफोन है जिसमें iOS 17 है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। एपल ने कहा है कि iOS 18 के रिलीज होने के बाद भी iOS 17 यूजर्स को सिक्योरिटी पैच मिलता रहेगा।
Apple ने इसी हफ्ते iOS 17.7 को रिलीज किया है जो कि डेवलपर्स और बीटा टेस्टर के लिए है। iOS 17.7 के साथ नए फीचर्स तो नहीं दिए गए हैं लेकिन लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच दिया गया है। इसके अलावा इस अपडेट के साथ बग भी फिक्स किए गए हैं। आपको बता दें कि iOS 16 का सिक्योरिटी पैच भी iOS 17 की लॉन्चिंग के बाद मिला था।
- फ्री में आधार अपडेट करने का आखिरी मौका, बचे हैं सिर्फ दो दिन
- Chrome Tips: जानते हैं गूगल क्रोम के ये टॉप सीक्रेट फीचर्स तो आप हैं जीनियस, यहां देखें लिस्ट
- iPhone 16: भारत में हर साल आईफोन सस्ता हो रहा है या महंगा, देखें पिछले चार साल की कीमतें
- iOS 18: आ रहा अब तक का सबसे बड़ा फीचर, वीडियो क्रिएटर्स हो जाएंगे खुश