एपल सप्लायर Foxconn की झोली में आया AirPods का ऑर्डर, भारत में करेगी 1,655 करोड़ का निवेश
Foxconn दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक कॉन्ट्रैक्टर है जो कि 70% iPhones का निर्माण करती है। अब कंपनी को पहली बार AirPod का ठेका मिला है। एयरपॉड्स आमतौर पर चाइनीज मैन्युफैक्चर बनाते है। फॉक्सकॉन एयरपॉड निर्माण के लिए तेलंगाना में प्लांट लगाएगी।

विस्तार
ताइवाइन की एपल सप्लायर Foxconn ने AirPods बनाने का ऑर्डर जीत लिया है। अब फॉक्सकॉन इसके लिए भारत में 200 मिलियन डॉलर यानी करीब 1,655 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसकी जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर ने दी है, हालांकि एपल या फॉक्सकॉन ने इस पर अभी तक कुछ नहीं कहा है।
Foxconn दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक कॉन्ट्रैक्टर है जो कि 70% iPhones का निर्माण करती है। अब कंपनी को पहली बार AirPod का ठेका मिला है। एयरपॉड्स आमतौर पर चाइनीज मैन्युफैक्चर बनाते है। फॉक्सकॉन एयरपॉड निर्माण के लिए तेलंगाना में प्लांट लगाएगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में एपल के प्रोडक्ट का निर्माण Foxconn के अलावा Wistron Corp और Pegatron Corp जैसी कंपनियां भी कर रही हैं। फॉक्सकॉन के नए प्लांट में प्रोडक्शन की शुरुआत 2024 के अंत तक हो सकती है।
इसी महीने की शुरुआत में एक रिपोर्ट आई थी कि Foxconn ग्रुप भारत में 700 मिलियन डॉलर करीब 5,740 करोड़ निवेश करने जा रहा है। यह निवेश चीन से प्रोडक्शन को भारत में शिफ्ट करने के लिए है। फिलहाल एपल के आईफोन समेत कई अन्य प्रोडक्ट का प्रोडक्शन वॉशिंगटन और बीजिंग में हो रही है, लेकिन अब Foxconn इस प्रोडक्शन को पूरी तरह से भारत लाने की तैयारी में है।
बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास 300 एकड़ में Foxconn नए प्लांट लगाने की तैयारी कर रही है। इस प्लांट में Apple के हैंडसेट को असेंबल किया जाएगा और इसी प्लांट का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हिलकल के प्रोडक्शन के लिए भी होगा।
- YouTube से भी आपके फोन में आ सकते हैं वायरस, यह है बचने का तरीका
- तकनीक के क्षेत्र में वर्चस्व का शीतयुद्ध: क्या सेमीकंडक्टर वॉर में आगे निकल जाएगा चीन?
- Xiaomi 13 Pro Vs OnePlus 11 5G: कौन सा फ्लैगशिप फोन है सबसे फास्ट? कीमत से लेकर फीचर्स तक, जानें सभी डिटेल्स
- Microsoft ने OpenAI के साथ मिलकर बनाया एआई आधारित सुपरकंप्यूटर, ChatGPT जैसे चैटबॉट को देगा ट्रेनिंग