iPhone 11 सीरीज की लॉन्चिंग से ठीक पहले डाउन हुआ एपल स्टोर

Gaurav Pandey
टेक डेस्क, अमर उजालाGaurav Pandey
Tue, 10 Sep 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
Apple store went down just hours before iPhone 11 series launch event
सांकेतिक तस्वीर

    एपल कंपनी द्वारा आईफोन की अगली सीरीज iPhone 11 की लॉन्चिंग से कुछ घंटों पहले एपल स्टोर डाउन हो गया। लॉन्चिंग से पहले एपल स्टोर का डाउन होना कोई पहला मामला नहीं है। लगभग हर बड़े कार्यक्रम से पहले ऐसा होता आया है। इस लॉन्च इवेंट में आईफोन के तीन नए मॉडल iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max लॉन्च किए जाने की संभावना है।

    एपल स्टोर की वर्तमान हालत यह है कि यदि आप एपल स्टोर की वेबसाइट पर जाते हैं तो यहां आपको एक संदेश दिखेगा। इसमें लिखा है, 'तुरंत वापस आएंगे, हम एपल स्टोर में कुछ अपडेट कर रहे हैं, जल्द दोबारा चेक कीजिए।' अपने नए प्रॉडक्ट्स की जानकारियों के साथ अपने ऑनलाइन स्टोर को कुछ समय के लिए डाउन किया है।

    विज्ञापन

    एपल का यह लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार कात 10.30 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम को एपल की वेबसाइट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। माना का रहा है कि लॉन्च होने वाले नए तीनों फोन में नई A13 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा और ये फोन नए iOS 13 पर चलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें