Apple Store Saket: दिल्ली में खुला एपल का दूसरा स्टोर, टिम कुक ने खोला दरवाजा, देखें अंदर की तस्वीरें
मुंबई के एपल स्टोर का दरवाज एपल के सीईओ टीम कुक के हाथों 18 अप्रैल को खुला है और उम्मीद की जा रही है कि एपल साकेत स्टोर की ओपनिंग में भी टीम कुक शामिल होंगे। एपल साकेत स्टोर आज 10 बज से खुल जाएगा जिसके बाद कोई भी आम जनता इस स्टोर से एपल के सभी प्रोडक्ट को खरीद सकेगी और एक्सपेरियंस कर सकेगी।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बाद अब एपल का स्टोर देश की राजधानी नई दिल्ली में खुल गया है। आज से दिल्ली में एपल स्टोर की शुरुआत हो गई है। दिल्ली में एपल का स्टोर साकेत के सेलेक्ट सिटी मॉल की पहली मंजिल पर है। मुंबई के एपल स्टोर का दरवाजा एपल के सीईओ टीम कुक के हाथों 18 अप्रैल को खुला है और उम्मीद के मुताबिक एपल साकेत स्टोर की ओपनिंग में भी टीम कुक के हाथों हुई। एपल साकेत स्टोर आज 10 बजे से खुल गया है और रात 11 बजे तक खुला रहेगा। अब कोई भी आम जनता इस स्टोर से एपल के सभी प्रोडक्ट को खरीद सकेगी और एक्सपेरियंस कर सकेगी।

एपल के दिल्ली स्टोर में एपल के अन्य स्टोर की तरह ही उसके सभी तरह के प्रोडक्ट मिलेंगे। आप इस स्टोर से एपल के आईफोन समेत मैकबुक, एपल वॉच, मैगसेफ चार्जर, चार्जिंग पैड, माउस, एयरपॉड, एपल टीवी जैसे तमाम तरह के प्रोडक्ट खरीद सकते हैं।

एपल के इस स्टोर में सभी प्रोडक्ट के एक्सपर्ट हैं जिनसे आप किसी भी प्रोडक्ट के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा एपल स्टोर में आप सेल और सर्विस की भी सुविधा मिलेगी यानी आप अपने किसी प्रोडक्ट को इस स्टोर में रिपेयर भी करवा सकते हैं।
- JioVoot: नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो की होगी छुट्टी! जियो ला रहा नया ओटीटी एप, जानें सब्सक्रिप्शन प्लान
- Samsung Galaxy A24: प्रीमियम डिजाइन के साथ मिलेगी 6.5 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 8GB रैम से है लैस
- Tim Cook: एपल CEO टिम कुक ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, ट्वीट कर जताई खुशी, शेयर की फोटो
- Spotify DOWN: दुनियाभर में स्पॉटिफाई की सेवाएं ठप, लाखों लोगों को एप ओपन करने में आ रहीं दिक्कतें