Apple iPhone 14 series: अब इन देशों में शुरू हुई एपल की सैटेलाइट इमरजेंसी SOS सेवा, देखें लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 14 Dec 2022 04:56 PM IST
सार

नए iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max के साथ एपल ने नई सैटेलाइट इमरजेंसी सर्विस को पेश किया था। कंपनी ने कहा था कि इस सेवा पहले दो साल के लिए फ्री में दिया जाएगा।

विज्ञापन
apple satellite connectivity sos service now available in these countries
iPhone 14 Pro Max - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    टेक दिग्गज एपल ने अपनी मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि वह अपनी सैटेलाइट इमरजेंसी SOS सेवा का विस्तार कर रहा है। अब अमेरिका के साथ फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड और यूके के यूजर्स भी आईफोन 14 सीरीज के साथ सैटेलाइट इमरजेंसी SOS सेवा का लाभ ले सकेंगे। बता दें कि इस तकनीक की मदद से यूजर्स सेलुलर और वाई-फाई कवरेज के बाहर रहते हुए भी एपल की इमरजेंसी सर्विस में सैटेलाइट की मदद से मैसेज भेज सकते हैं।

    नए iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max के साथ एपल ने नई सैटेलाइट इमरजेंसी सर्विस को पेश किया था। कंपनी ने कहा था कि इस सेवा पहले दो साल के लिए फ्री में दिया जाएगा। एपल की नई सैटेलाइट इमरजेंसी सर्विस iOS 16.1 या इससे बाद के आईओएस के साथ काम करती है। सैटेलाइट के माध्यम से यूजर्स इमरजेंसी एसओएस के साथ कम से कम 15 सेकंड से भी कम के समय में मैसेज भेज और रिसीब कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    कैसे काम करती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी ?

    सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए मोबाइल टावर नहीं होने पर भी स्मार्टफोन में सीधे सैटेलाइट के जरिए नेटवर्क कनेक्टिविटी मिलती है। इस प्रक्रिया में स्मार्टफोन लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट से कम्युनिकेशन करता है और इमरजेंसी सर्विस प्रोवाइडर्स तक फाइंड माई (Find My) एप के इस्तेमाल से अपनी लोकेशन शेयर कर सकता है या सीधे कॉल-मैसेज से भी कॉन्टेक्ट कर सकता है। यानी कि फोन में नेटवर्क कनेक्टिविटी होने से यूजर्स को मोबाइल टावर से नेटवर्क की चिंता नहीं करनी पड़ती, बल्कि यूजर्स इसके बिना भी कॉल और मैसेज कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सैटेलाइट नेटवर्क उस समय बहुत उपयोगी हो जाता है जब दूर-दराज के क्षेत्र में मोबाइल टावर से नेटवर्क कनेक्टिविटी मिलना मुश्किल होता है। इसमें यूजर्स स्मार्टफोन पर सेल्युलर नेटवर्क के बिना भी सैटेलाइट कनेक्टिविटी की मदद से कॉल और मैसेज कर सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें