घोषणा : एपल पॉडकास्ट 15 जून से शुरू करेगा इन-एप सब्सक्रिप्शन

Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।Jeet Kumar
Fri, 11 Jun 2021 03:38 AM IST
सार

श्रोता कुछ खास शो या नेटवर्क तक दूसरों से पहले पहुंच और विज्ञापन रहित कंटेंट हासिल कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें एक निश्चित भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
Apple Podcasts will start in app subscriptions from June 15
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

    विस्तार

    एपल पॉडकास्ट ने अपने इन-एप सब्सक्रिप्शन का इंतजार खत्म करने की घोषणा की है। एपल पॉडकास्ट ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह अगले सप्ताह अपनी यह भुगतान आधारित सेवा शुरू करने जा रहा है।

    द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, पॉडकास्टरों को भेजी ई-मेल में एपल ने कहा है कि उसकी पॉडकास्ट सेवा का सब्सक्रिप्शन 15 जून से शुरू हो जाएगा, जिसके बाद एक निश्चित भुगतान के जरिये श्रोता कुछ खास शो या नेटवर्क तक दूसरों से पहले पहुंच और विज्ञापन रहित कंटेंट हासिल कर पाएंगे।

    विज्ञापन

    एपल ने इन-एप सब्सक्रिप्शन की योजना अप्रैल में सार्वजनिक की थी और इसे मई में शुरू करने की घोषणा की थी। लेकिन बाद में उसने कंटेंट क्रिएटरों को ई-मेल के जरिए यह सेवा शुरू करने की प्रक्रिया जून तक टालने की जानकारी दी थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके लिए कंपनी ने अपनी तरफ से क्रिएटरों और श्रोताओं को श्रेष्ठ अनुभव देने के प्रयास को कारण बताया था, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी ने अपनी हालिया बैकएंड अपडेट में कुछ समस्या होने के कारण यह कदम उठाया था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें