Apple: भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है एपल-पे, इस खास फीचर से लैस होगा पेमेंट ऐप

जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजलज मिश्रा
Sun, 25 Jun 2023 05:32 AM IST
सार

एपल सीईओ टिम कुक ने कुछ भारतीय अफसरों से बात की है ताकि एपल-पे का स्थानीय प्रारूप तैयार कर सकें। उनका प्रयास है कि क्यूआर कोड स्कैन करने व यूपीआई कोड से लेनदेन के लिए थर्ड पार्टी एप की जरूरत न पड़े।

विज्ञापन
Apple Pay may be launched in India soon payment app will equipped with special features
apple tim cook

    विस्तार

    एपल भारत में जल्द ही अपनी भुगतान प्रणाली एपल पे लॉन्च कर सकती है। इसके लिए आरबीआई के तहत आने वाली नियामक एजेंसी भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम से बात करने की एपल ने योजना बनाई है।

    बताया जा रहा है कि इसके लिए एपल सीईओ टिम कुक ने कुछ भारतीय अफसरों से बात की है ताकि एपल-पे का स्थानीय प्रारूप तैयार कर सकें। उनका प्रयास है कि क्यूआर कोड स्कैन करने व यूपीआई कोड से लेनदेन के लिए थर्ड पार्टी एप की जरूरत न पड़े। साथ ही वे यूपीआई लेनदेन की पुष्टि के लिए फेस-आईडी फीचर का उपयोग चाहते हैं। भारत में पहले ही फोन पे, गूगल पे, व्हाट्सएप पे, पेटीएम काम कर रहे हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें