Apple Store: आज खुलेगा देश का पहला एपल स्टोर, सीईओ टिम कुक करेंगे उद्घाटन, जानें क्या होगा खास
एपल का पहला रिलेटल स्टोर मुंबई के BKC (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) में खुल रहा है। कंपनी के सीईओ टिम कुक लॉन्चिंग में शिरकत कर रहे हैं। वे एक दिन पहले ही भारत आ चुके हैं।

विस्तार
टेक दिग्गज और आईफोन निर्माता एपल मंगलवार (18 अप्रैल) को भारत में अपना पहला एपल स्टोर खोलने जा रहा है। एपल का पहला स्टोर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में खुलने जा रहा है। एपल का पहला रिलेटल स्टोर मुंबई के BKC (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) में खुल रहा है। कंपनी के सीईओ टिम कुक लॉन्चिंग में शिरकत कर रहे हैं। वे एक दिन पहले ही भारत आ चुके हैं। कुक आज सुबह 11 बजे एपल स्टोर का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि अब तक कंपनी थर्ड पार्टी रिटेल स्टोर की मदद से आईफोन और अन्य एपल प्रोडक्ट की बिक्री करती रही है।
आईफोन मेकर एपल के सीईओ टिम कुक पहले एपल स्टोर की लॉन्चिंग करेंगे। इसके लिए वह एक दिन पहले ही भारत आ गए हैं। अपनी यात्रा के पहले दिन वे मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया पहुंचे। साथ ही उन्होंने मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड वड़ा पाव भी खाया। यह वड़ा पाव उन्होंने बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ खाया है। उन्होंने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर किया है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'वड़ा पाव से बेहतर स्वागत मुंबई में नहीं हो सकता।
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में पहला एपल स्टोर खुल रहा है। यह मुंबई का एक बहुत बड़ा कमर्शियल हब है और यहां काफी चहल-पहल रहती है। कंपनी ने इस स्टोर का नाम इसी से मिलता-जुलता एपल BKC रखा है। इस स्टोर को काफी शानदार और एनर्जी-एफिशिएंट डिजाइन में बनाया गया है।
- 7 इंच डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ लॉन्च, इसमें है 512GB स्टोरेज, शुरुआती कीमत 20 हजार से भी कम
- Infinix Smart 7 HD की लॉन्च तारीख आई सामने, 7 हजार से भी कम होगी कीमत! मिलेगी बड़ी बैटरी
- Edible Battery: दुनिया की पहली ऐसी बैटरी जिसे आप खा भी सकते हैं, खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान
- Samsung ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, इसमें है डुअल कैमरा और दो दिन की बैटरी लाइफ, जानें अन्य फीचर्स