एपल का मैक्रो फोटोग्राफी चैलेंज: मुंबई की अपेक्षा बनी हैं जज, आप भी ले सकते हैं हिस्सा
एपल मैक्रो फोटोग्राफी चैलेंज की शुरुआत हो गई है जो कि 16 फरवरी तक चलेगा यानी 16 फरवरी तक आप अपने आईफोन से क्लिक की गई मैक्रो तस्वीरों के साथ इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं। विजेताओं की घोषणा अप्रैल में की जाएगी।

विस्तार
Apple ने आईफोन मैक्रो फोटोग्राफी चैलेंज शुरू किया है। यह पहला मौका है जब एपल ने किसी मैक्रो फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट का आयोजन किया है। बता दें कि पहली बार एपल ने iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max के साथ मैक्रो मोड दिया है। एपल के इस मैक्रो फोटोग्राफी की जज मुंबई की मशहूर प्रोटोग्राफर अपेक्षा मेकर बनी हैं।
एपल मैक्रो फोटोग्राफी चैलेंज की शुरुआत हो गई है जो कि 16 फरवरी तक चलेगा यानी 16 फरवरी तक आप अपने आईफोन से क्लिक की गई मैक्रो तस्वीरों के साथ इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं। विजेताओं की घोषणा अप्रैल में की जाएगी।
कॉन्टेस्ट में टॉप-10 मैक्रो फोटोग्राफर को चुना जाएगा और उनके द्वारा क्लिक की गई तस्वीरों को एपल अपने ब्लॉग में प्रकाशित करेगा। 10 विजेताओं को लाइसेंसिंग फीस मिलेगी। एपल इन तस्वीरों का इस्तेमाल आईफोन की मार्केटिंग में करेगा, हालांकि फोटोग्राफर के पास भी फोटो का अधिकार सुरक्षित रहेगा।
एपल मैक्रो फोटोग्राफी चैलेंज की शर्तें
मैक्रो फोटोग्राफी चैलेंज में शामिल होने की पहली और सबसे बड़ी शर्त यह है कि कॉन्टेस्ट में शामिल होने प्रतिभागी के पास iPhone 13 Pro या iPhone 13 Pro Max होना चाहिए। इस कॉन्टेस्ट में इन दोनों आईफोन से क्लिक की गई तस्वीरें ही शामिल की जाएंगी। प्रतिभागी को #ShotoniPhone और #iPhonemacrochallenge हैशटैग के साथ अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर करना होगा। इसके अलावा प्रतिभागी तस्वीरों को एपल को ई-मेल (shotoniphone@apple.com) के जरिए भी भेज सकेंगे।