मैकबुक प्रो M6 बनाम M5: क्या पुराने मॉडल से बेहतर है नया लैपटॉप? खरीदने से पहले जान लें सारी डिटेल्स

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 28 Oct 2026 03:21 PM IST
सार

MacBook Pro M6 Vs M5 Comparison: एपल ने हाल ही में अपने 14-इंच मैकबुक प्रो लाइनअप को नए M6 चिपसेट के साथ अपडेट किया है और पुराने M5 मॉडल को रिप्लेस कर दिया है। नया मॉडल बेहतर स्पीड, दमदार कनेक्टिविटी और आधुनिक 2nm प्रोसेसर के साथ आया है। ऐसे में जानिए कि क्या नया M6 खरीदना समझदारी है या M5 पर बने रहना ही फायदे का सौदा है? आइए इस बाइंग गाइड में आपका सारा कन्फ्यूजन दूर करते हैं।

apple macbook pro m6 vs m5 is good to upgrade comparison price features specifications
एपल मैकबुक प्रो M6 चिप के साथ हुआ लॉन्च। - फोटो : एपल

    विस्तार

    एपल मैकबुक प्रो M6, मैकबुक प्रो M6 vs M5, मैकबुक प्रो M6 की कीमत, मैकबुक प्रो M5 की कीमत, एपल M6 चिप, मैकबुक प्रो के फीचर्स, मैकबुक प्रो 2026, मैकबुक प्रो 14 इंच, मैकबुक प्रो Wi-Fi 7, मैकबुक प्रो Bluetooth 6, एपल लैपटॉप, मैकबुक प्रो अपग्रेड, M5 और M6 में अंतर, मैकबुक प्रो की बैटरी लाइफ, मैकबुक प्रो 1TB स्टोरेज, एपल न्यूरल इंजन, मैकबुक प्रो खरीदें या नहीं, मैकबुक प्रो स्पेसिफिकेशन, एपल M7 मैकबुक प्रो, मैकबुक प्रो तुलना

    एपल (Apple) ने अपने एंट्री-लेवल 14-इंच मैकबुक प्रो को अपग्रेड करते हुए नया MacBook Pro M6 मॉडल बाजार में उतार दिया है। इस नए लैपटॉप में पहले से ज्यादा पावरफुल CPU और GPU कोर, बेहतरीन वायरलेस कनेक्टिविटी और कई नए फीचर्स दिए गए हैं। नए मॉडल के आते ही एक बड़ा सवाल हर खरीदार के मन में है कि क्या असल में M6 इतना खास है कि इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च किए जाएं, या फिर पुराना M5 मॉडल ही अभी भी एक स्मार्ट चॉइस है? आइए दोनों की तुलना करके समझते हैं।

    डिजाइन और बेसिक फीचर्स में कोई बदलाव नहीं

    नया M6 मैकबुक प्रो दिखने में बिल्कुल अपने पुराने M5 मॉडल जैसा ही है। कंपनी ने इसके डिजाइन से कोई छेड़छाड़ नहीं की है। दोनों ही मॉडल्स में आपको बेस वेरिएंट के तौर पर 16GB रैम, 1TB की दमदार स्टोरेज और शानदार 24 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। बदलाव सिर्फ मशीन के अंदर, यानी इसके प्रोसेसर और परफॉरमेंस में किया गया है।

    समझें कीमत का अंतर

    एपल की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, भारत में मैकबुक प्रो M6 को 1TB स्टैंडर्ड स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया है, जिसकी कीमत 2,39,900 रुपये रखी गई है। वहीं, M5 चिप के साथ में आने वाले मैकबुक प्रो के बेस मॉडल की कीमत भी इतनी ही है। यहां एक बात पर ध्यान देना जरूरी है। अक्टूबर 2025 में जब M5 पहली बार लॉन्च हुआ था, तब इसके बेस 512 जीबी मॉडल की कीमत 1,69,900 रुपये थी।

    जून 2026 में, पार्ट्स और मेमोरी की बढ़ती लागत के कारण एपल ने M5 मॉडल की कीमत में भारी बढ़ोतरी की और इसे 2,39,900 रुपये कर दिया। चूंकि M6 उसी कीमत वाले सेगमेंट में M5 की जगह ले रहा है, इसलिए कंपनी ने दोनों के शुरुआती मॉडल्स की प्राइस को समान रखा है।

    यह भी पढ़ें: आईफोन की बिक्री में 30% तक गिरावट: महंगी कीमतों और कम छूट ने बिगाड़ा खेल, 2026 में सप्लाई घटने का अनुमान

    M5 और M6 के बीच क्या हैं बड़े तकनीकी अंतर?

    प्रोसेसर:

    M5 चिप TSMC के 3nm प्रोसेस पर बनी थी, जबकि नई M6 चिप को ज्यादा एडवांस्ड 2nm प्रोसेस (N2) पर तैयार किया गया है।

    CPU कोर में अंतर:

    M5 में 10-कोर CPU और 10-कोर GPU था। वहीं, M6 में 12-कोर CPU और 12-कोर GPU दिया गया है, जो इसे मल्टीटास्किंग में ज्यादा फास्ट बनाता है।

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस:

    एआई आधारित वर्क के लिए M5 में सिंगल 16-कोर न्यूरल इंजन था, जबकि M6 में डुअल 16-कोर (कुल 32 कोर) न्यूरल इंजन है।

    कनेक्टिविटी:

    M5 में वाई-फाई 6E और ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट था। M6 में एपल की अपनी N1 चिप के साथ लेटेस्ट वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 6 दिया गया है।

    डिस्प्ले सपोर्ट:

    दोनों लैपटॉप दो एक्सटर्नल 4K डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं, लेकिन M5 में रिफ्रेश रेट 144Hz तक सीमित था, जिसे M6 में बढ़ाकर 165Hz कर दिया गया है।

    फीचरMacBook Pro M5 (2025)MacBook Pro M6 (2026)
    प्रोसेसर निर्माण तकनीक3nm (N3P)2nm (N2)
    CPU कोर10-कोर12-कोर
    CPU का ढांचा4 सुपर कोर, 6 एफिशिएंसी कोर2 सुपर कोर, 4 परफॉर्मेंस कोर, 6 एफिशिएंसी कोर
    GPU कोर10-कोर12-कोर
    न्यूरल इंजन16-कोरदो 16-कोर न्यूरल इंजन, कुल 32 कोर
    शुरुआती मेमोरी16GB16GB
    मेमोरी बैंडविड्थ153GB/s16GB मेमोरी पर 153GB/s; 24GB और 32GB पर 170GB/s
    वायरलेस कनेक्टिविटीWi-Fi 6EWi-Fi 7
    ब्लूटूथBluetooth 5.3Bluetooth 6
    वायरलेस चिपBroadcomApple N1
    शुरुआती स्टोरेजपहले 512GB, बाद में 1TB1TB
    बैटरी लाइफ24 घंटे तक24 घंटे तक
    बाहरी डिस्प्ले सपोर्टदो 4K डिस्प्ले, 144Hz तकदो 4K डिस्प्ले, 165Hz तक
    शुरुआती मौजूदा कीमत1,999 डॉलर1,999 डॉलर

    क्या M5 यूजर्स को M6 में अपग्रेड करना चाहिए?

    • अगर आपके पास पहले से मैकबुक प्रो M5 है, तो इसे अपग्रेड करने की जरूरत आपको शायद ही महसूस होगी। M5 और M6 के परफॉर्मेंस में आपको ज्याद अंतर महसूस नहीं होगा। बैटरी लाइफ, पोर्ट्स या स्टोरेज कैपेसिटी में कोई इजाफा नहीं हुआ है।
    • अगर आपका काम M5 पर स्मूद चल रहा है, तो बेझिझक उसे चलाते रहें। हां, बेहतर CPU, 32 कोर न्यूरल इंजन और लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स से कुछ मल्टीटास्किंग और एआई फीचर्स आपको पहले से ज्यादा तेज चलते दिखेंगे, लेकिन ओवरऑल एक्सपीरियंस में बहुत बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा।
    • इसके अलावा, चर्चा है कि साल 2027 की शुरुआत में एपल M7 चिप के साथ पूरी तरह से नया डिजाइन वाला मैकबुक प्रो ला सकता है। तो अगर आप इंतजार कर सकते हैं, तो अगले साल तक रुकना ज्यादा समझदारी होगी।

    नया लैपटॉप खरीदने वालों को क्या करना चाहिए?

    • अगर आप बहुत पुराने डिवाइस से अपग्रेड कर रहे हैं और आपको M5 और M6 एक ही कीमत (समान रैम और स्टोरेज) पर मिल रहे हैं, तो बिना सोचे M6 खरीदें क्योंकि इसमें लेटेस्ट कनेक्टिविटी और बेहतर प्रोसेसर है।
    • लेकिन, अगर आपको बाजार में पुराना M5 मॉडल भारी डिस्काउंट पर मिल रहा है, तो वह एक वैल्यू फॉर मनी डील साबित हो सकता है। अगर आपका काम 512GB स्टोरेज में चल जाता है, तो सस्ते दाम में M5 खरीदना आज भी एक बेहद अक्लमंदी भरा फैसला है।
    और पढ़ें...