iOS 16.3: एपल ने आईफोन यूजर्स को दी सबसे बड़ी खुशखबरी, जारी किया नया आईओएस अपडेट, जानें इसमें क्या है नया
IOS 16.3 के साथ आने वाली प्रमुख विशेषता की बात करें तो इसमें इमरजेंसी कॉल बटन को अपडेट किया गया है, जो आकस्मिक इमरजेंसी कॉल से बचने में मदद करता है।

विस्तार
आईफोन निर्माता एपल (Apple) ने आखिरकार सभी आईफोन यूजर्स के लिए नया अपडेट iOS 16.3 रोल आउट कर दिया है। अपडेट कुछ समय पहले ही बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध किया गया था और अब इसे डाउनलोड के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। आईओएस 16.3 अपडेट नई सुविधाओं और बग फिक्स के साथ आता है। कंपनी ने iOS 16.3 के साथ macOS Ventura 13.2, iPadOS 16.3 और WatchOS 9.3 अपडेट भी जारी किया है। आईओएस 13.3 के साथ एडवांस्ड डाटा प्रोटेक्शन में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का सपोर्ट शामिल किया गया है। चलिए जानते हैं कि नए आईओएस में आपको क्या-क्या फीचर और सुविधाएं मिलने वाली हैं और इसे डाउनलोड करने की प्रोसेस भी देखेंगे।
एपल के नए आईओएस 16.3 के साथ होमपॉड (GEN 2) का सपोर्ट मिलेगा, जिसे पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया था। यानी अब आईफोन यूजर्स स्मार्ट स्पीकर को सेट और एक्टिवेट करने में सक्षम होंगे साथ ही होमपैड में म्यूजिक को ट्रांसफर या फिर भेज भी सकेंगे। इसके अलावा नए अपडेट में एक नया यूनिटी वॉलपेपर जोड़ा गया है जो फरवरी में ब्लैक हिस्ट्री मंथ मनाता है।
IOS 16.3 के साथ आने वाली एक अन्य प्रमुख विशेषताओं की बात करें तो इसमें इमरजेंसी कॉल बटन को अपडेट किया गया है, जो आकस्मिक इमरजेंसी कॉल से बचने में मदद करता है। नए अपडेट में आपको पावर और वॉल्यूम अप/डाउन बटन को दबाकर इमरजेंसी कॉल करने की सुविधा मिलेगी। IOS 16.3 अपडेट में कुछ बग को भी फिक्स किया गया है। जैसे अपडेट फ्रीफॉर्म एप के साथ एक समस्या को भी ठीक करता है जहां एपल पेंसिल या हाथ से बनाए गए ड्राइंग स्ट्रोक शेयर बोर्ड पर दिखाई नहीं दे रहे थे। पहले कई यूजर्स को वॉलपेपर लगाने में दिक्कत आ रही थी, जिसमें वॉलपेपर लॉक स्क्रीन पर काला दिखाई दे रहा था।
कंपनी के अनुसार, नया अपडेट उन बग्स को भी ठीक करता है जो लॉक स्क्रीन ब्लैकआउट, आईफोन 14 प्रो मैक्स को अनलॉक पर हॉरिजॉन्टल लाइन का आना, होम लॉक स्क्रीन पर विजेट का ठीक से न दिखना और सिरी का म्यूजिक रिक्वेस्ट के लिए जवाब नहीं देना आदि शामिल हैं।
- लेटेस्ट आईओएस 16.3 अपडेट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने आईफोन की सेटिंग में जाएं।
- अब जनरल और फिर सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें।
- इसके बाद iOS 16.3 अपडेट डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड एंड इंस्टॉल पर टैप करें