Apple: एपल में बड़े फेरबदल; सीओओ जेफ विलियम्स होंगे रिटायर, एडी क्यू संभालेंगे हेल्थ डिवीजन

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Fri, 10 Oct 2025 08:05 PM IST
सार

एपल में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है, कंपनी के सीओओ जेफ विलियम्स रिटायर होंगे। एडी क्यू को हेल्थ और फिटनेस डिविजन की जिम्मेदारी दी गई है जबकि क्रेग फेडेरिघी अब वॉचओएस संभालेंगे।

Apple is undergoing a significant executive reshuffle
APPLE - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    टेक दिग्गज एपल में इस साल एक बड़ा नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) जेफ विलियम्स 2025 के अंत तक रिटायर होंगे। इसके साथ ही एपल के शीर्ष नेतृत्व में कई अहम बदलाव किए जा रहे हैं।

    एडी क्यू को मिली हेल्थ और फिटनेस की जिम्मेदारी

    एपल के सर्विसेज हेड एडी क्यू अब कंपनी के हेल्थ और फिटनेस डिविजन की कमान संभालेंगे। उनके नेतृत्व में अब सुंबुल देसाई (हेल्थ) और जे ब्लाहनिक (फिटनेस+)की टीमें काम करेंगी। रिपोर्ट के अनुसार यह बदलाव एपल के आगामी हेल्थ+ सब्सक्रिप्शन सर्विस के लॉन्च से पहले किया गया है जो 2026 में पेश की जाएगी। हेल्थ+ एआई आधारित पर्सनल गाइडेंस प्रदान करेगा जिसमें एक्सरसाइज, न्यूट्रिशन और स्लीप के लिए स्मार्ट सुझाव शामिल होंगे।

    क्रेग फेडेरिघी को वॉच ओएस की जिम्मेदारी

    एपल के सॉफ्टवेयर प्रमुख क्रेग फेडेरिघी अब वॉच ओएस की देखरेख भी करेंगे। वे पहले से सिरी और विजनओएस (विजन प्रो हेडसेट) के लिए जिम्मेदार हैं। इस कदम से यह स्पष्ट होता है कि एपल अब अपने वियरेबल डिवाइस खासकर एपल वॉच पर और ज्यादा फोकस कर रहा है।

    जॉन टर्नस संभालेंगे एपल वॉच इंजीनियरिंग

    हार्डवेयर डिवीजन में जॉन टर्नस अब एपल वॉच इंजीनियरिंग टीम के पूरे संचालन के प्रभारी होंगे। इससे वह संभावित रूप से सीईओ टिम कुक के उत्तराधिकारी के रूप में उभर सकते हैं।

    अन्य नेतृत्व बदलाव

    • जॉन गियानंद्रिया (एआई प्रमुख) की जगह नया नेतृत्व आ सकता है। लीजा जैक्सन, पर्यावरण एवं सरकारी मामलों की प्रमुख रिटायरमेंट पर विचार कर रही हैं।
    • जॉनी स्रौजी, एपल के चिप हेड, अपने भविष्य का निर्णय ले सकते हैं।
    • इन बदलावों से स्पष्ट होता है कि एपल अब अपने अगले विकास चरण एआई, वियरेबल्स और हेल्थ टेक पर केंद्रित है।

    एपल का फोकस अब “वेलनेस+ एआई” पर

    एपल का यह नेतृत्व फेरबदल दिखाता है कि कंपनी अब सिर्फ गैजेट निर्माता नहीं बल्कि एक एआई-पावर्ड हेल्थ और वेलनेस प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है।