Roadside Assistance: क्या है iPhone 15 की नई रोडसाइड असिस्टेंस सुविधा, कैसे करती है काम, जानें सभी डिटेल्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 13 Sep 2023 06:17 PM IST
सार

iPhone 14 या iPhone 15 सीरीज डिवाइस खरीदने वाले यूजर्स को दो साल के लिए इमरजेंसी SOS और रोडसाइड असिस्टेंस एक्सेस फ्री में दिया जाएगा।

विज्ञापन
Apple is adding Roadside Assistance via satellite to the iPhone 15 series how its work
Roadside Assistance - फोटो : Apple

    विस्तार

    एपल ने अपनी नई iPhone 15 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। नए आईफोन को इस बार सैटेलाइट-संचालित रोडसाइड असिस्टेंस फीचर से लैस किया गया है। इसके लिए कंपनी ने अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (AAA) के साथ साझेदारी की है। नया iPhone 14 या iPhone 15 सीरीज डिवाइस खरीदने वाले यूजर्स को दो साल के लिए इमरजेंसी SOS और रोडसाइड असिस्टेंस एक्सेस फ्री में दिया जाएगा। चलिए जानते हैं इस फीचर के बारे में...

    रोडसाइड असिस्टेंस सर्विस, पिछले साल iPhone 14 के साथ लॉन्च की गई सैटेलाइट सुविधा के माध्यम से आपातकालीन SOS का विस्तार है। यानी इसे कार चलाने के दौरान आपात स्थिति में इस्तेमाल किया जा सकता है और सैटेलाइट सुविधा के माध्यम से मदद मांगी जा सकती है। यदि आपकी कार में कोई समस्या है, तो आप अपनी आपात स्थिति के लिए सहायता के लिए AAA को मैसेज भेज सकते हैं, जैसे कि कार का गेट लॉक हो जाने, ईंधन खत्म हो जाने या कार का टायर फट जाने आदि में मदद मांगी जा सकती है।

    विज्ञापन

    यह सुविधा ऐसे समय में उपयोगी हो जाती है जब आपके पास कोई सेलुलर या वाई-फाई कवरेज नहीं है। ऐसे समय में इस सैटेलाइट विकल्प के माध्यम से एपल के आपातकालीन टेक्स्ट का लाभ उठाकर मदद मांगी जा सकती है। हालांकि, यह सुविधा केवल अमेरिकी यूजर्स के लिए ही है। पहले दो साल के लिए सुविधा को फ्री किया गया है। हालांकि, कंपनी ने अब तक यह नहीं बताया है कि दो साल के बाद यूजर्स को इस सुविधा के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें