Apple: iPhones में जल्द मिलेगी सैटेलाइट से इंटरनेट इस्तेमाल करने और कॉल करने की सुविधा, ऐसे करेगी काम
भविष्य में आईफोन को अधिक सैटेलाइट-संचालित सुविधाएं मिल सकती हैं। FCC फाइलिंग में, एपल पार्टनर ग्लोबल स्टार ने संकेत दिया कि कंपनी आईफोन पर सैटेलाइट-संचालित सुविधाओं का विस्तार करना चाहती है।

विस्तार
यदि आप आईफोन यूजर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। एपल आईफोन पर जल्द सैटेलाइट की मदद से इंटरनेट इस्तेमाल करने और कॉल करने की सुविधा मिल सकती है। PCMag की एक रिपोर्ट बताती है कि भविष्य में आईफोन को अधिक सैटेलाइट-संचालित सुविधाएं मिल सकती हैं। FCC फाइलिंग में, एपल पार्टनर ग्लोबल स्टार ने संकेत दिया कि कंपनी आईफोन पर सैटेलाइट-संचालित सुविधाओं का विस्तार करना चाहती है।
iPhone 14 सीरीज है सैटेलाइट फीचर से लैस
Apple ने iPhone 14 सीरीज के साथ सैटेलाइट फीचर के जरिए आपातकालीन SOS पेश किया था। इस सैटेलाइट सुविधा का उपयोग करके, कोई व्यक्ति सेलुलर और वाई-फाई कवरेज से बाहर होने पर सैटेलाइट के माध्यम से आपातकालीन सेवाओं को आपातकालीन एसओएस भेज सकता है। सैटेलाइट के माध्यम से लोगों के साथ स्थान शेयर करने के लिए फाइंड माय एप का भी उपयोग किया जा सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, एपल आईफोन के इस फीचर को वॉयस कॉल और इंटरनेट तक बढ़ाया जा सकता है। एफसीसी फाइलिंग टी-मोबाइल और स्पेसएक्स की "अनमोडिफाइड" टी-मोबाइल स्मार्टफोन के लिए पावर सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस प्लान पर आधारित है।
ग्लोबल स्टार का कहना है, "ग्लोबल स्टार की एमएसएस (मोबाइल सैटेलाइट सर्विस) सिस्टम अपने लाइसेंस प्राप्त स्पेक्ट्रम में डायरेक्ट-टू-हैंडसेट सुविधाओं और सर्विस की बढ़ती सीरीज का समर्थन करने के लिए समय के साथ विकसित होती रहेगी।" बयान से संकेत मिलता है कि ग्लोबल स्टार एपल आईफोन पर सैटेलाइट वॉयस कॉल और इंटरनेट कनेक्टिविटी लाने की योजना पर काम कर सकता है।
- Upcoming Phone: अगले सात दिन में भारत में लॉन्च होंगे ये पांच दमदार फोन, फीचर्स से लेकर कैमरा तक जानें सबकुछ
- मोबाइल से बुक करें दिल्ली मेट्रो का टिकट, ये है तरीका
- QR कोड से ऐसे ट्रांसफर करें WhatsApp चैट
- Twitter: कर्नाटक हाई कोर्ट से ट्विटर की याचिका खारिज, जुर्माना भी लगा, केंद्रीय मंत्री ने डोर्सी को घेरा