हैकर्स के निशाने पर iPhone यूजर, सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 25 May 2022 12:07 PM IST
सार

अलर्ट में कहा गया है कि ios 15.5 वाले iPhone यूजर्स हाई रिस्क पर हैं। इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स के फोन में सेंध लगा सकते हैं और उनके फोन को रिमोट कंट्रोल पर ले सकते हैं।

विज्ञापन
Apple iPhone users are under high risk CERT In issued a severity warning
hacker - फोटो : pixabay

    विस्तार

    यदि आप भी आईफोन यूजर हैं तो आपके लिए बड़ा अलर्ट है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने आईफोन यूजर्स के लिए चेतावनी दी है। अलर्ट में कहा गया है कि ios 15.5 वाले iPhone यूजर्स हाई रिस्क पर हैं। इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स के फोन में सेंध लगा सकते हैं और उनके फोन को रिमोट कंट्रोल पर ले सकते हैं।

    एडवाइजरी में कहा गया है कि नए बग से iOS और iPadOS प्रभावित हुए हैं। यह बग AppleAVD, WebKit, libxmI2 और कर्नेल Graphics Control, WebKit, IOMobileFrameBuffer, IOSurfaceAccelerator, Kernel, Wi-Fi और GPU ड्राइवर्स में मौजूद है। इस बग के कारण एपल का सफारी ब्राउजर भी हैकर के निशाने पर है।

    विज्ञापन

    इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स आर्बिटरी कोड को हासिल कर सकते हैं और फोन के साथ आईपैड की सिक्योरिटी को बायपास कर सकते हैं। बता दें कि इसी सप्ताह की शुरुआत में एपल ने iOS 15.5 का अपडेट जारी किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बग से आईमैसेज और फेसटाइम भी प्रभावित

    एपल के नए अपडेट के बाद iMessage और Facetime अपने आप डिएक्टिवेट हो रहा है। कई यूजर्स ने ट्विटर पर इस बग को लेकर जानकारी दी है। इसके अलावा ई-सिम को लेकर भी कई यूजर्स को दिक्कत आ रही है। आईफोन यूजर्स का दावा है कि नए अपडेट के बाद ई-सिम काम नहीं कर रहा है और कई बार सिम डिएक्टिवेट भी हो जा रहा है। आईओएस के इस बग से भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के भी यूजर्स प्रभावित हुए हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें