Apple iphone 14 Series: कैसे काम करता है ई-सिम, जानें पूरी डिटेल

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 11 Sep 2022 12:33 PM IST
सार

eSIM का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप Iphone 14 को बिना फिजिकल सिम लगाए ही इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे फोन के डैमेज हो जाने या पानी में भीग जाने पर भी सिम प्रभावित नहीं होती है।

विज्ञापन
Apple Iphone 14 Series To Support eSIM Only Know What It Is And How It Works In Hindi
iPhone 14, iphone 14 plus - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल ने 7 सितंबर को इस साल के अपने सबसे बड़े इवेंट ‘Far Out' में iPhone 14 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस इवेंट में iPhone 14 सीरीज के तहत चार नए आईफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें आईफोन 14, आईफोन 14 प्लस, आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स को लॉन्च किया गया है। iPhone 14 सीरीज को ई-सिम (eSIM) सपोर्ट और सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है, हालांकि यह आईफोन की पहली सीरीज नहीं है जिसमें ई-सिम का सपोर्ट दिया गया है।

    आईफोन को इससे पहले फिजिकल नैनो-सिम सपोर्ट के साथ पेश किया जाता था। हालांकि, आईफोन 13 के साथ एक ई-सिम और एक फिजिकल सिम की सुविधा दी गई थी। आईफोन की नई सीरीज को अमेरिका में बिना फिजिकल सिम ट्रे के पेश किया गया है, जबकि भारत में आपको इसमें अभी भी फिजिकल सिम ट्रे के साथ एक ई-सिम की सुविधा मिलेगी। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि ई-सिम कैसे काम करता है और इसके क्या-क्या फायदे हैं। चलिए जानते हैं...

    विज्ञापन

    ई-सिम (eSIM) का पूरा नाम एम्बेडेड सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल (Embedded Subscriber Identity Module) होता है। ये मोबाइल फोन में एक वर्चुअल सिम की तरह काम करता है। ई-सिम के जरिए आप फोन में बिना फिजिकल सिम लगाए ही फोन, मैसेज समेत सभी काम कर पाएंगे। यानी इस सिम को यूज करने के लिए आपको कोई भी फिजिकल सिम स्लॉट की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ई-सिम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप फोन में बिना फिजिकल सिम (कार्ड) लगाए ही इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे फोन के डैमेज हो जाने या पानी में भीग जाने पर भी सिम प्रभावित नहीं होता है और यदि आप सिम की कंपनी बदलना चाहते हैं, तो आपको फिजिकल सिम कार्ड बदलने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती। साथ ही आप ई-सिम सपोर्ट करने वाले डिवाइसेस पर एक साथ कई ई-सिम भी चला सकते हैं। ई-सिम का एक फायदा यह भी है कि फिजिकल सिम स्लॉट हटा देने से फोन को और अधिक वाटरप्रूफ किया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें