Apple iPhone 11 सीरीज की लॉन्चिंग आज, ऐसे देखें लाइव इवेंट

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एपल (Apple) आज यानी 10 सितंबर को आईफोन 11 (Apple Iphone 11) को लॉन्च करने वाली है। एपल आईफोन 11 की लॉन्चिंग स्टीव जॉब्स थिएटर में होगी। लॉन्चिंग इवेंट को एपल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।
अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक 10 सितंबर को होने वाले इवेंट में आईफोन 11 सीरीज के तीन आईफोन लॉन्च हो सकते हैं जिनमें आईफोन 11 मैक्स प्रो (Iphone 11 Max Pro) और आईफोन 11 आर (Iphone 11 R) या आईफोन 11 (Iphone 11) शामिल हैं। इससे पहले कंपनी ने आईफोन xr और आईफोन xs और आईफोन xs मैक्स को लॉन्च किया था।
लंबे समय के बाद एपल अपने आईफोन में बड़ा बदलाव कर सकता है। लीक रिपोर्ट की मानें तो इस बार कंपनी आईफोन 11 में चौकोर शेप का रियर कैमरा देगी। इसमें ट्रिपल या फिर डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है। एपल आईफोन 11 में ओएलईडी या एलसीडी वाले डिस्प्ले मिलेगी और साथ ही में शानदार परफॉर्मेंस के लिए ए13 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा लोगों को नए आईफोन में लेटेस्ट सिक्योरिटी फीचर्स मिल सकते हैं।
एपल आईफोन 11 में सैमसंग की तरह रिवर्स चार्जिंग फीचर दे सकता है। इस फीचर के जरिए आईफोन 11 यूजर्स अन्य फोन और इयरपॉड्स जैसे गैजेट चार्ज कर सकते हैं। वहीं कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कंपनी आईफोन 11 में 5जी कनेक्टिविटी नहीं देगी।
एपल आईफोन 11 सीरीज में आईफोन 10 सीरीज की तरह 3डी टच फीचर नहीं मिलने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एपल ने पहले ही प्रेशर सेंसिटिव इंटरफेस को पहले लॉन्च हुए आईफोन में दिया था, लेकिन अब कंपनी इस स्पेसिफिकेशन को बंद करने वाली है। इसकी जगह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
आईफोन 11 सीरीज की शुरुआती कीमत 1,01,990 रुपये हो सकती है। आईफोन 11 सीरीज की लॉन्चिंग इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे शुरू होगा। अगर आप भी एपल का लाइव इवेंट देखना चाहते हैं, तो आप आईफोन 11 का लाइव इवेंट आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। इतना ही नहीं आप इस इवेंट को देखने के लिए रिमाइंडर भी लगा सकते हैं।
- Twitter पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या पांच करोड़ के पार, वर्ल्ड टॉप-20 में अकेले भारतीय
- लॉन्चिंग से पहले Samsung Galaxy A20s के फीचर्स लीक, मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा
- TAGG ने भारत में लॉन्च किया वायरलेस इयरबड्स, ब्लूटूथ 5.0 का है सपोर्ट
- तो क्या 2,100 साल पहले भी था 'iPhone', महिला के कंकाल के साथ मिला, देखें तस्वीरें