iOS 18: रिलीज हुआ नया ऑपरेटिंग सिस्टम, ऐसे करें डाउनलोड और इंस्टॉल, जानें सभी फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 17 Sep 2024 10:43 AM IST
सार

अपने iPhone पर iOS 18 डाउनलोड करना काफी आसान है, बशर्ते आपकी डिवाइस इसे सपोर्ट करे। इंस्टॉल करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका iPhone फुल चार्ज हो और आपके पास एक स्थिर वाई-फाई कनेक्शन है।

Apple iOS 18 Rolls Out Globally know how to download install and Features
iOS 18 - फोटो : Apple

    विस्तार

    Apple ने एक लंबे इंतजार के बाद iOS 18 को लॉन्च कर दिया है। अब यूजर्स iOS 18 को अपने आईफोन में डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। iOS 18 के साथ कई सारे नए फीचर्स दिए गए हैं। कंट्रोल सेंटर को कस्टमाइज किया गया है। पहले कंट्रोल सेंटर में हॉटस्पॉट, वाई-फाई, डाटा जैसे ऑप्शन दिखते थे लेकिन अब एयरप्लेन मोड, एयरड्रॉप, वाई-फाई, मोबाइल डाटा, ब्लूटूथ, पर्सनल हॉटस्पॉट और वीपीएन एक साथ दिखेंगे।

    अपने iPhone पर iOS 18 डाउनलोड करना काफी आसान है, बशर्ते आपकी डिवाइस इसे सपोर्ट करे। इंस्टॉल करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका iPhone फुल चार्ज हो और आपके पास एक स्थिर वाई-फाई कनेक्शन है।

    • अब अपने iPhone की Settings (सेटिंग्स) में जाएं।
    • नीचे स्क्रॉल करें और General (जनरल) पर टैप करें।
    • Software Update (सॉफ़्टवेयर अपडेट) विकल्प ढूंढें और उस पर टैप करें।
    • यदि आपकी डिवाइस में इसका सपोर्ट होगा तो आपको iOS 18 अपडेट दिखाई देगा।
    • Download and Install (डाउनलोड और इंस्टॉल) पर टैप करें और इंस्टॉल करें।
    • यहां आपसे पासकोड मांगा जाएगा। कुछ देर बाद यह फोन में इंस्टॉल हो जाएगा और फोन री-स्टार्ट होगा।
    1. iPhone 16
    2. iPhone 16 Plus
    3. iPhone 16 Pro
    4. iPhone 16 Pro Max
    5. iPhone 15
    6. iPhone 15 Plus
    7. iPhone 15 Pro
    8. iPhone 15 Pro Max
    9. iPhone 14
    10. iPhone 14 Plus
    11. iPhone 14 Pro
    12. iPhone 14 Pro Max
    13. iPhone 13
    14. iPhone 13 mini
    15. iPhone 13 Pro
    16. iPhone 13 Pro Max
    17. iPhone 12
    18. iPhone 12 mini
    19. iPhone 12 Pro
    20. iPhone 12 Pro Max
    21. iPhone 11
    22. iPhone 11 Pro
    23. iPhone 11 Pro Max
    24. iPhone Xs
    25. iPhone Xs Max
    26. iPhone Xr
    27. iPhone SE (2nd जेन और उसके बाद के मॉडल)
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें