iPhone के लिए आया शानदार अपडेट, मास्क के बाद भी फेस अनलॉक करेगा काम

यदि आपके पास भी Apple आईफोन है और मास्क के कारण फोन को अनलॉक करने में आपको परेशानी हो रही है तो आपके लिए खुशखबरी है। एपल ने iOS 14.5 का बीटा वर्जन रिलीज कर दिया है। इस अपडेट में सबसे बड़ा फायदा यह है कि मास्क पहने रहने के बाद भी आप अपने आईफोन को फेस आईडी से अनलॉक कर पाएंगे। iOS 14.5 के अपडेट में कई बग को फिक्स किया गया है। इसके अलावा 5जी का भी सपोर्ट जारी किया गया है।
नए अपडेट में एपल ने आईफोन में मास्क के साथ फेस अनलॉक तो दे दिया है लेकिन इसमें एक दिक्कत है। दिक्कत यह है कि नए अपडेट के बाद मास्क के साथ सिर्फ वही लोग अपने आईफोन को अनलॉक कर पाएंगे जिनके पास एपल वॉच होगी। एपल वॉच के अनलॉक होने के बाद आपको फोन में देखना होगा उसके बाद आपका फोन भी अनलॉक हो जाएगा।
आईफोन अनलॉक होने के बाद आपकी स्मार्टवॉच पर एक हैप्टिक वाइब्रेशन भी होगा जिससे ऑथेंटिकेशन की पुष्टि होगी। iOS 14.5 का अपडेट आने के बाद यह फीचर ऑटोमेटिक काम नहीं करेगा। आपको मैनु्अल तौर पर इसे ऑन करना होगा, हालांकि इस अपडेट के बाद भी एपल ने कहा है कि इस फेस अनलॉक तरीके से पेमेंट नहीं किया जा सकेगा और कुछ जरूरी काम नहीं होंगे। ऐसे में नया अपडेट सभी के लिए तो नहीं है लेकिन जिनके पास एपल वॉच है, उनके लिए यह अपडेट बड़े काम का है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब एपल ने मास्क के साथ फेस अनलॉक में होने वाली समस्या के समाधान के लिए कोई अपडेट जारी किया हो। इससे पहले पिछले साल मई में भी एपल ने एक अपडेट जारी किया था जिसके बाद मास्क पहनने पर फेस आईडी तुरंत पासकोड की मांग करता है।
- itel A47 बजट स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, डुअल कैमरे और फेस अनलॉक से लैस है फोन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करना चाहते हैं संपर्क तो नोट कर लें फोन नंबर से लेकर एड्रेस तक
- सरकार के आदेश पर Twitter ने ब्लॉक किए 250 अकाउंट, किसान आंदोलन में अफवाह फैलाने का आरोप
- Budget 2021: मोबाइल से लेकर चार्जर और सोलर लैंप तक होंगे महंगे, देखें पूरी लिस्ट