Apple के iOS 12.1.2 में आ रही बड़ी दिक्कत, अचानक बंद हो रहा इंटरनेट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 31 Dec 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
Apple iOS 12.1.2 has cellular data bug are suffering from broken WiFi and network
iphone ios 12.1.2

    ऐप्पल के नए आईओएस के अपडेट के बाद पूरी दुनिया के यूजर्स परेशान हैं। ऐप्पल ने हाल ही में आईओएस 12.1.2 का अपडेट जारी किया था, उसके बाद से सभी आईफोन यूजर्स को कनेक्टिविटी की समस्या आ रही है।

    कई लोगों ने इसकी शिकायत भी की है, हालांकि आईफोन XS, आईफोन XS मैक्स और आईफोन XR में ही कनेक्टिविटी की दिक्कत आ रही है। यूजर्स का कहना है कि अचानक से ही कभी भी इंटरनेट कनेक्शन बंद हो जा रहा है, यहां तक कि वाई-फाई से कनेक्ट होने पर भी कई बार फोन अपने आप डिसकनेक्ट हो जा रहा है।

    विज्ञापन

    वहीं फोर्ब्स की रिपोर्ट की मानें तो पुराने आईफोन मे भी यह भी दिक्कत आ रही है। आईफोन 8 प्लस और आईफोन एसई के ग्राहकों ने भी इसकी शिकायत की है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। ऐसे में आपके लिए बेहतर है कि यदि आपने अभी तक आईओएस 12.1.2 को अपडेट नहीं किया है तो बग फिक्स होने तक ना ही करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें