सर्च इंजन की जंग: गूगल की बादशाहत होगी खत्म, एपल जल्द कर सकता है बड़ा एलान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 05 Oct 2023 04:47 PM IST
सार

Apple और DuckDuckGo की बातचीत अब फाइनल स्टेज में है। DuckDuckGo एक सर्च इंजन है जो कि लंबे समय से मार्केट में है। DuckDuckGo गूगल से बेहतर प्राइवेसी का दावा करता है।

विज्ञापन
Apple held talks with DuckDuckGo to replace Google as Safari private mode search
DuckDuckGo - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल और गूगल में सर्च इंजन को लेकर लंबे समय से लड़ाई चल रही है। प्राइवेसी को लेकर एपल हमेशा से गूगल को आड़े हाथों लेते रहा है। अब एपल, गूगल पर बड़ा हमला करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक Apple और DuckDuckGo की बातचीत अब फाइनल स्टेज में है। DuckDuckGo एक सर्च इंजन है जो कि लंबे समय से मार्केट में है। DuckDuckGo गूगल से बेहतर प्राइवेसी का दावा करता है।

    DuckDuckGo को लेकर एपल और माइक्रोसॉफ्ट के बीच लंबे समय से लड़ाई चल रही है। यह मामला कोर्ट में भी जा चुका है। पिछले महीने ही अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा था कि Google, जिसके पास सर्च इंजन मार्केट का लगभग 90% हिस्सा है, उसके बाद भी उसने एपल जैसे स्मार्टफोन निर्माता और एटीएंडटी जैसी वायरलेस कंपनियों के ब्राउजर या डिवाइस में डिफॉल्ट सर्च इंजन होने और टॉप पर रहने के लिए अवैध रूप से सालाना 10 बिलियन डॉलर का भुगतान किया।

    विज्ञापन

    इस मामले में सोमवार को माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला की गवाही हुई है जिसमें कहा गया है कि तकनीकी दिग्गज कंपनियां एआई को ट्रेंड करने के लिए सर्च इंजन की मदद ले रहे हैं लेकिन गूगल इसके लिए सौदा कर रहा है और कंटेंट को ब्लॉक भी कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    क्या है DuckDuckGo?

    डकडक गो भी गूगल की तरह एक सर्च इंजन है जिसे साल 2008 में लॉन्च किया गया था। इसकी चर्चा हमेशा प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर होती है। DuckDuckGo अमेरिकी मार्केट का दूसरा सबसे बड़ा सर्च इंजन है। 2022 की पहली तिमाही में इसके यूजर्स की संख्या 8 बिलियन के पार पहुंच गई थी। इस पर विज्ञापन देना भी गूगल के मुकाबले काफी सस्ता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें