एपल का फेस्टिव ऑफर: iPhone 12 या 12 Mini खरीदने पर एयरपॉड्स मुफ्त, यहां पाइए पूरी जानकारी
एपल इंडिया ने त्योहारी सीजन में एक नए ऑफर की शुरुआत की है जिसके तहत कुछ चुनिंदा फोन खरीदने पर ग्राहक को 14,900 रुपये का एयरपॉड्स और एपल म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया जा रहा है। जानिए इस ऑफर के बारे में...

विस्तार
भारत में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और ऑनलाइन मार्केट में इस समय ढेरों ऑफर और डिस्काउंट इस समय देखने को मिल रहे हैं। दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एपल ने भी इस मौके पर अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर की शुरुआत की है। इसके तहत iPhone 12 या iPhone 12 Mini खरीदने पर ग्राहकों को एयरपॉड्स मुफ्त में दिए जाएंगे। इन एयरपॉड्स की कीमत 14,990 रुपये है।
एयरपॉड्स के साथ ग्राहकों को छह महीने के लिए एपल म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दिया जाएगा। नवरात्र के साथ शुरू हुआ एपल का यह ऑफर चार नवंबर यानी दीपावली तक चलेगा। कंपनी ने स्टॉक खत्म होने तक ऑफर चलने की बात कही है। एपल ने अपने इंडिया स्टोर पेज पर इस फेस्टिव ऑफर की जानकारियां साझा की हैं। यह ऑफर पाने के लिए एपल के इंडिया स्टोर से ही खरीदारी करनी पड़ेगी।
फोन की कीमत पर नहीं मिलेगा डिस्काउंट
फेस्टिव सीजन के दौरान देश के सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सेल चल रही है। इस समय फ्लिपकार्ट पर iPhone 12 की कीमत 49,990 रुपये है। वहीं, एपल इंडिया के स्टोर पर अगर आप यह फोन खरीदते हैं तो आपको एयरपॉड्स तो मिलेंगे लेकिन फोन की कीमत 65,900 रुपये चुकानी होगी। वहीं, iPhone 12 Mini की एपल इंडिया के स्टोर पर कीमत 59,900 रुपये है, जो फ्लिपकार्ट पर 40,999 रुपये में मिल रहा है।
- iPhone: फ्लिपकार्ट और अमेजन पर आईफोन मॉडल्स की धूम, एक से बढ़कर एक ऑफर
- काम की बात: इस सेटिंग को बदलने के बाद बिना नेटवर्क के भी कर सकेंगे आप कॉल पर बात
- जियो: नेटवर्क आउटेज से प्रभावित होने वाले यूजर्स को तोहफा, मुफ्त में मिलेगा ये अनलिमिटेड प्लान
- काम की बात: आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर खो जाए तो क्या करें? जान लेंगे तो फायदे में रहेंगे