Apple Event 2022: iPhone 14 सीरीज के चार आईफोन हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 79,990 रुपये
iPhone 14 series की लॉन्चिंग हो गईहै। इस सीरीज के तहत iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को लॉन्च किया गया है।

विस्तार
Apple ने इस साल के अपने सबसे बड़े इवेंट में iPhone 14 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस इवेंट को एपल ने ‘Far Out' नाम दिया था जिसे लेकर उम्मीद की जा रही थी कि नए आईफोन के साथ टेलीफोटो या जूम लेंस मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। Apple ने इस इवेंट में iPhone 14 सीरीज के तहत चार नए आईफोन लॉन्च किए हैं जिनमें iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 pro Max, iPhone 14 pro को लॉन्च किया गया है। रेगुलर और प्लस दोनों में ए15 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है, जबकि प्रो मॉडल को ए16 के साथ लॉन्च किया गया है। लॉन्चिंग की स्टोरी आप इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।
Apple iPhone 14 सीरीज के फीचर्स कई महीने से लीक हो रहे हैं। iPhone 14 और iPhone 14 Max में डिजाइन को लेकर कुछ बदलाव शायद ही दिखेगा लेकिन iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को नई डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि iPhone 14 Pro मॉडल में दो कटआउट मिलेंगे जिनमें एक टैबलेट जैसा और दूसरा पंचहोल कटआउट होगा। इसी नॉच में कैमरा और माइक्रोफोन के लिए प्राइवेसी इंडिकेटर रहेगा।
iPhone 14 और iPhone 14 Pro को लेकर खबर है कि इन दोनों फोन में 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, वहीं iPhone 14 Pro Max और iPhone 14 Max को 6.7 इंच की टच स्क्रीन के साथ पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि iPhone 14 के रेगुलर मॉडल को पिछले साल वाले Apple A15 प्रोसेसर के साथ जबकि iPhone 14 Pro मॉडल को Apple A16 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। iPhone 14 series के साथ 30W की वायर चार्जिंग मिल सकती है। कैमरे को लेकर कहा जा रहा है कि iPhone 14 सीरीज में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा नए आईफोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिलने की भी बात कही जा रही है।
Apple Watch Series 8 को नए रेड कलर में पेश किया जाएगा। एपल वॉच सीरीज 8 को 41mm और 45mm दो साइज में लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि नई वॉच में फीवर डिटेक्शन भी मिलेगा। Apple Watch Pro को भी सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस वॉच में 47mm की फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी।