Apple AirPods 4: H2 चिप के साथ लॉन्च हुए एयरपॉड्स 4, बातचीत के दौरान खुद ही कम हो जाएगी आवाज
एपल ने सोमवार को एपल इवेंट के दौरान एयरपॉड्स 4 को फ्लैगशिप फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। इसमें कई सारी खूबियां दी गई हैं। एयरपॉड्स 4 में यूएसबी टाइप सी सपोर्ट के साथ 30 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।

विस्तार
एपल इवेंट 2024 के लॉन्च के दौरान एपल एयरपॉड्स 4 को लॉन्च कर दिया है। Apple AirPods 4 में एक्टिव नॉयस कैंसिलेंशन यानी एएनसी तकनीक दी गई है। इसमें मशीन लर्निंग तकनीक और जेस्टर कंट्रोल की सुविधा मिलती है। साथ ही इसमें यूएसबी टाइप सी सपोर्ट मिलता है।
एपल ने एयरपॉड्स 4 को दो वेरिएंट में पेश किया है। एक में एएनसी तकनीक है और दूसरे में एएनसी तकनीक नहीं है। बिना एएनसी तकनीक वाले मॉडल की कीमत 11 हजार रुपये है। वहीं, एएनसी तकनीक के साथ आने वाले एयरपॉड्स का दाम 15 हजार रुपये तय किया गया है। हालांकि, यह कीमत अमेरिकी के लिए है। इसका प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो गया है और सेल 20 सितंबर से शुरू होगी।
एयरपॉड्स 4 में एएनसी तकनीक के साथ ही डेडिकेटिड ट्रांसपैरेंसी मोड दिया गया है। एपल ने बताया है कि यह एयरपॉड्स लोगों के कानों में सही से फिट हो जाए, इसके लिए कंपनी ने सैकड़ों लोगों के कानों में एडवांस मॉडलिंग टूल की मदद ली है और एनालिसिस करने के बाद ही डिजाइन तैयार किया है।
एपल ने इसमें एच2 चिप दी है और इसकी वजह से यूजर्स को पहले से बेहतर साउंड क्वॉलिटी मिलेगी। इसके साथ ही इसमें स्पाइटिल ऑडियो, एडेप्टिव ऑडियो और कंवर्सेशनल अवेयरनेस फीचर दिए गए हैं। इस फ्लैगशिप एयरपॉड्स 4 में 30 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है। साथ ही एपल इसे वायरलेस चार्जिंग क्षमता के साथ लेकर आई है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 30 मिनट में ही पूरी तरह से चार्ज हो जाते हैं। एपल ने इसे ब्लू, मिडनाइट और स्टारलाइट रंगों में पेश किया है।