iPhone 17 Launch: एपल आईफोन 17 हुआ लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत और क्या हैं फीचर्स

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 09 Sep 2025 11:38 PM IST
सार

iPhone 17 Series Launch Apple Event 2025:

एपल ने भारत में आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में चार स्मार्टफोन्स को लाया गया है। आइए सभी नए स्मार्टफोन्स की कीमत और खूबियों के बारे में जानते हैं।

Apple Event 2025 iPhone 17 series Launch Today Price, Specs, Colors and What to Expect Check updates in Hindi
iPhone 17 हुआ लॉन्च - फोटो : Apple

    विस्तार

    Apple iPhone 17 सीरीज से आखिरकार पर्दा उठा दिया गया है। इस सीरीज में चार स्मार्टफोन्स iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को लॉन्च किया गया है। एपल 12 सितंबर से इन फोन्स की प्री-बुकिंग शुरू कर रही है, जबकि 19 सितंबर से आप इन्हें ऑर्डर कर पाएंगे। आइए iPhone 17 सीरीज के सभी नए फोन्स के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में आपको जानकारी देते हैं।

    iPhone 17 स्मार्टफोन्स के फीचर्स

    Apple इवेंट में iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max सबसे बड़े लॉन्च रहे। दोनों डिवाइस A19 Pro चिप पर चलते हैं, जो 3nm तकनीक से बनी है और इसमें 6-कोर CPU, 6-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine मौजूद है। iPhone 17 Pro में 6.3-इंच जबकि Pro Max में 6.9-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 3000 nits तक जाती है।

    वहीं, iPhone 17 Pro Max को अब तक का सबसे पावरफुल बैटरी बैकअप देने वाला iPhone बताया जा रहा है। दोनों ही मॉडल 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं और 20 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाते हैं। कैमरा सेटअप में तीन 48MP सेंसर दिए गए हैं, जबकि Pro Max में 8x ऑप्टिकल और 40x डिजिटल जूम की सुविधा है। फ्रंट कैमरा 18MP का है, जो डुअल रिकॉर्डिंग और पोर्ट्रेट मोड को सपोर्ट करता है।

    स्टैंडर्ड iPhone 17 में A19 चिप और 6.3-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें डुअल 48MP रियर कैमरा और 18MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस के साथ आता है और इसकी स्टोरेज 256GB से शुरू होती है।iPhone Air को अब तक का सबसे पतला आईफोन बताया जा रहा है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है। इसमें 6.5-इंच का 120Hz डिस्प्ले दिया गया है और यह A19 Pro चिप व नए C1X मोडेम पर काम करता है। फोन में 48MP रियर और 18MP फ्रंट कैमरा है। बैटरी 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देती है और केवल 30 मिनट में 50% चार्ज हो जाती है।

    iPhone 17 Series की कीमत

    iPhone 17 स्टैंडर्ड: 82,900 रुपये

    iPhone 17 Pro की शुरूआती कीमत: 1,34,900 रुपये

    iPhone 17 Pro Max की शुरूआती कीमत: 1,49,900 रुपये

    iPhone 17 Air शुरूआती कीमत: 1,19,900 रुपयेApple के अन्य प्रोडक्ट्स भी हुए लॉन्च

    इस इवेंट में कंपनी iPhone के साथ-साथ Apple Watch 11 Series, Apple Watch Ultra 3 और Apple Watch SE 3 से भी पर्दा उठाया। इसके साथ ही कंपनी AirPods Pro 3 को भी पेश किया।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें