Apple Event Live Streaming: आज लॉन्च होगा सबसे सस्ता आईफोन, ऐसे देखें लाइव इवेंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 08 Mar 2022 03:07 PM IST
सार

इवेंट को कंपनी के यूट्यूब चैनल के अलावा एपल टीवी पर लाइव देखा जा सकेगा। Apple के इस इवेंट का आयोजन आठ मार्च को भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे होगा।

विज्ञापन
Apple Event Live Streaming India: Apple Event Today 8 March 2022, How When and Where to Watch iPhone SE 3 Launch Live
Apple Event - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    एपल का आज यानी 8 मार्च को मेगा इवेंट होने वाला है। आज का इवेंट साल 2022 का एपल का पहला इवेंट है। आठ मार्च होने वाले इवेंट में नए MacBook Pro, MacBook Air, Mac mini और iMac Pro के लॉन्च होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि इन सभी प्रोडक्ट को एपल अपने Apple M1 और M2 silicon चिपसेट के साथ पेश कर सकता है। इस इवेंट में सबकी नजरें iPhone SE 3 पर होने वाली है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि यह एपल का सबसे सस्ता आईफोन होगा, हालांकि एपल ने अभी तक ना नए आईफोन के बारे में और ना ही किसी अन्य प्रोडक्ट के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ कहा है।

    Apple के इस इवेंट का आयोजन आठ मार्च को भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे होगा। इवेंट को कंपनी के यूट्यूब चैनल के अलावा एपल टीवी पर लाइव देखा जा सकेगा। एपल ने इस इवेंट में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट के बारे में जानकारी साझा नहीं की है लेकिन Peek Performance टैगलाइन का जरूर इस्तेमाल किया है। इवेंट के टीजर में मल्टीकलर का इस्तेमाल किया गया है यानी इस बार फिर से आईफोन को एक नए कलर में पेश किए जाने की उम्मीद है।

    विज्ञापन

    क्या-क्या हो सकता है लॉन्च

    एपल ने आधिकारिक तौर पर तो इस इवेंट में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट के बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इवेंट में नया मैकबुक पेश हो सकता है। कहा जा रहा है कि इवेंट में लॉन्च होने वाले मैकबुक में M2, M1 Pro, M1 Max चिपसेट का सपोर्ट मिल सकता है। नए MacBook Pro, MacBook Air और Mac mini को M2, जबकि नए iMac Pro को M1 Pro और M1 Max चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    MacBook Air के नए वर्जन के भी आने की उम्मीदें हैं। मैकबुक के अलावा इस इवेंट में iPhone SE 3 लॉन्च हो सकता है जो कि iPhone SE 2 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। नए फोन के साथ 5जी सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें A15 बायोनिक चिपसेट मिल सकता है। इसके अलावा नए फोन में बेहतर कैमरा भी दिया जा सकता है। iPhone SE 3 की कीमत 300 डॉलर यानी करीब 22,700 रुपये हो सकती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें